लाइव न्यूज़ :

मुझे लिपस्टिक भी नहीं लगाने देती थी मेरी मां, बहुत सख्त थीं; बोलीं अनुपमा अभिनेत्री रूपाली गांगुली- लगा ऐक्टर बन जाओ जिंदगी...

By अनिल शर्मा | Updated: April 6, 2022 17:00 IST

रूपाली गांगुली ने 5 अप्रैल को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। रूपाली मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आती हैं जो टीआरपी के मामले में शीर्ष पर बना रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपमा अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने कहा कि लिपस्टिक लगाना मेरे लिए बड़ी बात थीरूपाली ने निर्देशक पिता अनिल गांगुली के बारे में बताते हुए कहा कि मुंबई आने के बाद वह कई रातें फुटपाथ पर बिताए

मुंबईः टीवी के सबसे लोकप्रिय शो अनुपमा की अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने बताया कि उनकी मां बहुत सख्त थीं और लिपिस्टिक तक लगाने नहीं देती थीं। रूपाली 5 अप्रैल को अपने 45 साल की हो गईं। 5 अप्रैल 1977 को कोलकाता में जन्मी रूपाली गांगुली थिएटर आर्टिस्ट रह चुकी हैं। वह बंगाली हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अनिल गांगुली निर्देशक थे।

रूपाली ने बताया कि जब पिता मुंबई आए तो कई रातें फुटपाथ पर सोए। गानों के लिए कोरस किया। पिंकविला से बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि पिता को उस वक्त महीने के 20 से 50 रुपए मिलते थे जिसमें घर चलाना काफी मुश्किल होता था। अनिल गांगुली गुरु दत्त, सत्येंद्र बोस की फिल्मों को असिस्ट किया और तब जाकर उन्हें कोरा कागज फिल्म मिली जिसका निर्देशन किया।

टीवी सीरियल अनुपमा के जरिए रूपाली आज घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। हर कोई आज उनके अभिनय की तारीफ करता नहीं थकता। रूपाली ने बताया कि "हर किसी के जीवन में एक पल ऐसा आता है जब पैसा बरसता है और फिर हर कोई ऐसा होता है जैसे 'अरे वह कितनी अद्भुत है'।"

रूपाली आगे राजकुमार राव का उदाहरण देती हैं। कहत हैं, वह इतने शानदार अभिनेता हैं जब आप उन्हें भी फिल्मों में देखते हैं, और फिर जब आप तलाश जैसी फिल्म देखते हैं तो आप कहते हैं कि 'अरे वह भी था। उन्होंने वहां बहुत अच्छा काम किया था'। मैंने तब खुद गौर किया था, क्योंकि अभिनेता एक-दूसरे को नोटिस करते हैं। लेकिन आम जनता के लिए ऐसा नहीं होता है। 

रूपाली ने इसी दौरान बताया कि मेरी मां बहुत सख्त थीं, मुझे लिपस्टिक नहीं लगाने देती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि लिपस्टिक लगाना मेरे लिए बड़ी बात थी। बकौल रूपाली, "मुझे लगता था कि ऐक्टर बन जाओ...जिंदगी सही हो जाएगी, कुछ करना नहीं पड़ता है। अभिनेता  का काम डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और क्रू के अन्य लोगों से आसान होता है।"

टॅग्स :रूपाली गांगुलीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट