लाइव न्यूज़ :

अली असगर को बच्चों ने उनके महिला किरदारों को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि रोने पर हो गए मजबूर, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: September 19, 2022 14:29 IST

अली असगर झलक दिखला जा के 10वें सीजन में बतौर प्रतिभागी नजर आ रहे हैं। शो पर अली और उनके बेटे और बेटी ने कई भावुक बातें साझा कीं। अली असगर ने कहा कि मुझे सिर्फ महिला किरदार ही ऑफर हो रहे थे। जब ये सब करना मना किया तो काम मिलना बंद हो गया..

Open in App
ठळक मुद्देअली असगर झलक दिखला जा के 10वें सीजन में नजर आ रहे हैं।शो पर अली असगर के बेटे और बेटी ने उनके महिला किरदारों को लेकर काफी कुछ कहा।

मुंबईः कॉमेडियन और टीवी कलाकार अली असगर ने अपने महिला किरदारों को लेकर बेटी की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है। कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा' और 'द कपिल शर्मा शो' में महिला किरदरों से काफी लोकप्रियता हासिल की। हालांकि इन्हीं किरादारों की वजह से उनकी बेटी की शर्मिंदा भी होना पड़ता था।

अली असगर झलक दिखला जा के 10वें सीजन में नजर आ रहे हैं। यहां उनकी बेटी ने बताया की दादी के किरदार की वजह से स्कूल में उनके दोस्त चिढ़ाते थे। इन बातों से खीझकर बेटा ने पूछा था, आपको कुछ और नहीं आता क्या?

अली ने किस्सा साझा करते हुए कहा, 'मेरे बच्चों को स्कूल में चिढ़ाया जाता था कि मैं केवल महिलाओं के किरदार निभा रहा हूं। मेरे बच्चे तब चौथी या पांचवीं क्लास में पढ़ते थे। कॉमेडियन ने बताया कि मैं बसंती का किरदार निभाता था तो उन्हें चिढ़ाया जाता था। मेरे बच्चों से उनके दोस्त कहते थे, अरे इसका बाप बसंती है, इसकी दो-दो मां है।

अली आगे बताते हैं कि हर रविवार परिवार के सभी लोग साथ में डिनर करते हैं। मेरे शो टीवी में चलता था और टीवी में घोषणा होती थी कि मैं बहू बनकर आने वाला हूं। मेरा बेटा खड़ा हो जाता और पूछता, 'आपको और कुछ आता नहीं है? ' अली ने बताया कि बच्चे डिनर टेबल से उठकर चले जाते थे।

बकौल अली असगर- 'बेचारे छोटे बच्चे ने कहा कि आपको पता नहीं है कि हमें स्कूल में चिढ़ाया जाता है क्योंकि, आप महिलाओं के किरदार निभाते हैं। मैं सभी चीजों को नजरअंदाज कर देता था। अभिनेता ने बताया कि मैंने जब तय किया कि महिलाओं का किरदार नहीं निभाऊंगा तो मुझे काम मिलना बंद हो गया। यकीन मानिए, मैंने नौ महीने तक काम को मना किया। मेरे पास काम नहीं था। मुझे केवल फीमेल रोल ही मिल रहे थे।

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो