लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग हार गईं एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ, कजिन ने दी निधन की खबर; आयुष्मान खुराना संग 'ड्रीमगर्ल' में आई थीं नजर

By अनिल शर्मा | Updated: June 4, 2021 17:20 IST

कजिन के मुताबिक रिंकू की मौत कोविड कॉम्प्लिकेशन के चलते हुई। एक्ट्रेस कुछ समय से आईसीयू में भर्ती थीं। हालांकि उनका बुखार कम नहीं हो रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देकजिन के मुताबिक रिंकू की मौत कोविड कॉम्प्लिकेशन के चलते हुईरिंकू 7 मई को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी थीं

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ का निधन हो गया है। रिंकू कोरोना से पीड़ित थीं। रिंकू के निधन की खबर कजिन चंदा सिंह निकुंभ ने दी है।

कजिन के मुताबिक रिंकू की मौत कोविड कॉम्प्लिकेशन के चलते हुई। एक्ट्रेस कुछ समय से आईसीयू में भर्ती थीं। हालांकि उनका बुखार कम नहीं हो रहा था। 

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए रिंकू की बहन चंदा ने कहा- 25 मई को रिंकू की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो होम आइसोलेशन में थी। हालांकि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। चंदा ने बताया कि रिंकू अस्थमा से भी जूझ रही थीं। 

परिवार के और लोग भी हुए थे कोरोना पॉजिटिवरिंकू के अलावा उनकी फैमिली के और भी कई मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चंदा ने बताया कि रिंकू 7 मई को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी थीं और दूसरी डोज लगवाने वाली थीं।

इन फिल्मों और टीवी शोज रह चुकी थीं हिस्साबता दें कि रिंकू आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में नजर आई थीं। वो कई टीवी शो में भी काम कर चुकी थीं। उन्होंने कॉमेडी शो ‘चिड़ियाघर’ और ‘मेरी हानिकारक बीवी’ सहित अन्य में भी काम किया था। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट