लाइव न्यूज़ :

अभिनेता शोएब इब्राहिम के पिता को आया ब्रेन स्ट्रोक, ICU में भर्ती; अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने दी जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 10:39 IST

‘ससुराल सिमर का’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है कि उनके ससुर को ब्रेन स्ट्रोक आया है जिसके वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ससुराल सिमर का’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के ससुर को ब्रेन स्ट्रोक आया हैअभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी सूचना दी हैइसके साथ ही दीपिका ने फैंस से ससुर के लिए दुआएं मांगने की अपील की है

मुंबईः अभिनेता शोएब इब्राहिम के पिता व अभिनेत्री  दीपिका कक्कड़ के ससुर को ब्रेन स्ट्रोक आया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शोएब के पिता को आईसीयू में रखा गया है। दीपिका कक्कड़ ने इसकी सूचना अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

‘ससुराल सिमर का’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है कि उनके ससुर को ब्रेन स्ट्रोक आया है जिसके वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दीपिका ने अपने फैंस से सुसर के लिए दुआएं मांगने की अपील की है। अभिनेत्री ने लिखा कि एक बार फिर से आपकी दुआओं और ताकत की जरूरत है। पापा को आज सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया है और वह इस समय आईसीयू में हैं। प्लीज, प्लीज आप सब दुआ कीजिए कि अल्लाह उन्हें ठीक कर दें।

शोएब अपने परिवार के काफी करीब रहते हैं। शोएब के परिवार में उनकी पत्नी दीपिका, उनकी माँ और पिता और बहन सबा शामिल हैं। पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती है। शोएब के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पिता स्वास्थ्य से जूझ रहे थे। शोएब के पिता का इसी साल ऑपरेशन भी हुआ था जिसके बाद फैंस का दुआओं के लिए शुक्रियाअदा किया था। ऐक्टर ने लिखा था- पापा के लिए इतनी सारी दुआओं के लिए और इतना प्यार देने के लिए। पापा की आज सर्जरी थी, और अलहमदुलिल्लाह वो अब ठीक हैं। आप सभी की दुआओं का बहुत बहुत शुक्रिया।

बता दें, शोएब ससुराल सिमर का, कोई लौट के आया है और इश्क में मरजावां जैसे टेलीविजन धारावाहिकों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2018 में अपनी ससुराल सिमर का की सह-कलाकार दीपिका कक्कड़ से शादी की। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

टॅग्स :शोएब इब्राहिमटेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो