लाइव न्यूज़ :

WWDC 2018: आज से शुरू होगी Apple वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इन प्रोडक्ट पर रहेगी खास नजर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 4, 2018 11:25 IST

एप्पल अपने नए प्रोडक्ट, इनोवेशन और सर्विस की लॉन्चिंग इसी इवेंट में करती रही है। इसकी शुरुआत कीनोट प्रेजेंटेशन से होती है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जून: अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Apple की आज से वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कान्फ्रेंस (WWDC) शुरू हो रही है। यह सालाना इवेंट कंपनी के लिए काफी खास होता है। 4 जून यानी कि आज से शुरू होने वाले इस इवेंट में एप्पल कई प्रोडक्ट को लॉन्च करेगा। यह इवेंट 8 जून तक चलेगा। आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार यह इंवेट 4 जून को रात 10.30 बजे से शुरू होगी। वहीं यह दूसरे बार है कि यह कार्यक्रम सैन जोस में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले पिछले साल भी WWDC 2017 को यहां आयोजित किया गया था।

बता दें कि एप्पल अपने नए प्रोडक्ट, इनोवेशन और सर्विस की लॉन्चिंग इसी इवेंट में करती रही है। इसकी शुरुआत कीनोट प्रेजेंटेशन से होती है। कंपनी इस साल इवेंट के दौरान कई नए प्रोडक्ट्स और नई अपडेट को पेश करने वाली है जिसमें MacBook Pro, watchOS 5, MacOS 10.14, iPhone SE 2 और iOS 12 प्रमुख हैं। इनके अलावा TvOS के साथ AirPower जैसे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। तो आइए जानते हैं World Wide Devloper Conference (WWDC) 2018 इवेंट में पेश होने वाले कुछ खास प्रोडक्ट्स के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Whatsapp के ये 5 लेटेस्ट शानदार फीचर्स है बड़े काम के, अब चैट होगी और भी मजेदार

iPhone SE 2

हाल ही में खबर आई थी कि एप्पल अपने लोकप्रिय iPhone SE का दूसरा वर्जन पेश करने की तैयारी में है। इस नए वर्जन को iPhone SE 2 नाम से जाना जाएगा। बता दे कि एप्पल कंपनी ने 2016 में 4 इंच के डिस्प्ले के साथ iPhone SE को लॉन्च किया था। कंपनी का यह  प्लान स्मार्टफोन है जिसे भारत में भी ऐसेंबल किया जाता है। वहीं माना जा रहा है कि कंपनी इस डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी इसका अगला वेरिएंट iPhone SE 2 पेश कर सकती है।

Siri

खबरों के मुताबिक Apple  साल 2018 यानी कि इस साल के डेवलपर कान्फ्रेंस में सिरी को एक नए रूप में पेश कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल कर सकती है।

iOS 12

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एप्पल (Apple) हर साल होने वाले इवेंट में एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करती है। ऐसे में उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 पेश कर सकती है।

WatchOS 5

रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल अपने वॉच ऑपरेटिंग सिस्टम में इस बार बड़े बदलाव कर सकती है। वॉच में म्यूजिक के लिए स्पॉटिफाई का भी सपोर्ट दिया जाएगा। जिससे यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Vodafone का यह प्लान कर देगा Airtel और Jio की छुट्टी, सिर्फ 9 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और डेटा

MacOS 10.14

एप्पल WWDC 2018 के दौरान डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करने की घोषणा कर सकती है।

टॅग्स :ऐपलवर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंसआइफोनसिरीआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की