लाइव न्यूज़ :

ईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 3, 2026 14:34 IST

अजरबैजान के अधिकारी रोजाना सिर्फ दस छात्रों के कागजात ही जांच पा रहे थे। धीमी रफ्तार भी पूरी तरह से रुक गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे1,171 भारतीय नागरिकों, जिनमें 818 छात्र शामिल हैं। 977 आर्मेनिया में प्रवेश कर गए और 194 अजरबैजान चले गए।कोम से अजरबैजान सीमा तक लाए गए हैं।

जम्मूः कश्मीर के मेडिकल छात्र ईरान की आर्मेनिया और अजरबैजान से लगी जमीनी सीमाओं पर फिर से फंस गए हैं, क्योंकि ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। छात्रों ने भारत सरकार से अपने तत्काल प्रत्यावर्तन (वापसी) के लिए जरूरी और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने दो दिन पहले बताया था कि संघर्ष शुरू होने के बाद से उसने दो जमीनी रास्तों से 1,170 से ज्यादा लोगों के बाहर निकलने में मदद की है। एक अप्रैल को मीडिया को जानकारी देते हुए उसने बताया कि 1,171 भारतीय नागरिकों, जिनमें 818 छात्र शामिल हैं।

ईरान छोड़ने की अनुमति दी गई थी; इनमें से 977 आर्मेनिया में प्रवेश कर गए और 194 अजरबैजान चले गए। मंत्रालय के बकौल, वहां से, भारत के इन निवासियों को कमर्शियल या विशेष उड़ानों से वापस लाया गया है। हालांकि, जमीन पर मौजूद छात्र एक ज्यादा गंभीर तस्वीर पेश कर रहे हैं। जो लोग कोम से अजरबैजान सीमा तक लाए गए हैं।

उनका कहना है कि भारतीय नागरिकों के निकलने की रफ्तार लगभग रुक सी गई है। एक छात्र ने वीडियो काल पर कश्मीर में अपने अभिभावकों को बताया कि हममें से सैकड़ों लोग यहां फंसे हुए हैं; हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा और सीमा पर क्या चल रहा है, इस बारे में भी हमें कोई जानकारी नहीं है। उसने बताया कि अजरबैजान के अधिकारी रोजाना सिर्फ दस छात्रों के कागजात ही जांच पा रहे थे।

अब तो वह धीमी रफ्तार भी पूरी तरह से रुक गई है। उसने कहा कि पिछले एक हफ्ते से किसी को भी सीमा चौकी से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई है। कई अन्य छात्रों ने भी इस रुकावट की पुष्टि की। एक अन्य छात्र ने कहा कि इससे हममें बहुत ज्यादा घबराहट फैल रही है। हमें नहीं पता कि वे इस चौकी को दोबारा कब खोलेंगे।

छात्र प्रतिनिधियों ने प्रक्रियागत देरी और पाबंदियों की ओर ध्यान दिलाया है, जिनके कारण लंबे समय से लोगों की आवाजाही लगभग ठप सी हो गई है। आल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा मोहम्मद मोमिन खान ने तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

टॅग्स :ईरानइजराइलअमेरिकाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?