लाइव न्यूज़ :

गूगल ने भारत में लॉन्च किया स्ट्रीट व्यू फीचर, क्या है ये और आपके शहर में कब होगा शुरू, जानिए

By मेघना सचदेवा | Updated: August 1, 2022 15:09 IST

भारत में स्ट्रीट व्यू फीचर लॉन्च कर दिया है। जल्द ही इसे 50 से ज्यादा शहरों में शुरू कर दिया जाएगा। 2007 से गूगल मैप का स्ट्रीट व्यू फीचर दुनिया भर के 100 देशों के कई शहरों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2007 से गूगल मैप का स्ट्रीट व्यू फीचर दुनिया भर के 100 देशों के कई शहरों में इस्तेमाल किया जा रहा है। 2011 में बैंगलोर में गूगल की तरफ से तस्वीरें खींचने पर पुलिस ने रोक लगा दी थी। गूगल ने भारतीय कंपनियों टेक महिंद्रा और जेनेसिस इंटरनेशनल के साथ काम करने का फैसला लिया है।

टैकनोलजी के अपडेट होने के साथ ही जिंदगी को आसान बनाने का दावा करने वाले कई एप्स और फीचर आपको ऑनलाइन मिल जाऐंगे। घर बैठे अब आप देश के किसी भी कोने का 360 डिग्री व्यू देख पाऐंगे। गूगल ने भारत में स्ट्रीट व्यू फीचर लॉन्च कर दिया है। जल्द ही इसे 50 से ज्यादा शहरों में शुरू कर दिया जाएगा। 2007 से गूगल मैप का स्ट्रीट व्यू फीचर दुनिया भर के 100 देशों के कई शहरों में इस्तेमाल किया जा रहा है। आखिर क्या है गूगल स्ट्रीट व्यू, कैसे गूगल आपको आपके घर से लेकर पड़ोस तक सबकुछ दिखाएगा, आपके फोन पर कबसे शुरू होगा गूगल मैप का ये फीचर जानिए सब कुछ 

क्या है गूगल स्ट्रीट व्यू ?

गूगल पर आपको कई जगह की तस्वीरें तो मिल ही जाती हैं। गूगल मैप आपको रास्ते और उनकी दूरी भी बता देते हैं लेकिन अगर आप किसी जगह जा रहे हैं जिसे आपने कभी देखा नहीं और उसके आस पास क्या है, तो स्ट्रीट व्यू आपके बहुत काम आएगा। ये हर जगह का 360 ड्रिगी व्यू आपको दिखाएगा। आप बिना उस जगह पर जाए ये जान पाऐंगे कि वो असल में कैसी दिखती है उसके आस पास कितने घर या कौन सी दुकान है। वो बड़ी बिल्डिंग है या फिर कोई दो मंजिला इमारत।

इसके लिए गूगल ने उस जगह की अलग अलग एंगल से ली गई तस्वीरों को एक साथ मिलाकर 360 व्यू तैयार किया है। स्ट्रीट व्यू के लिए गूगल ने पैदल, किसी वाहन पर या उस जगह के बिल्कुल पास खड़े होकर ली गई तस्वीरों को इकट्ठा किया है। इन तस्वीरों को एक ही वक्त पर खींचा गया होता है। बाद में सभी दिशाओं से ली गई इन तस्वीरों को आपस में जोड़ दिया जाता है । आप एंड्रायड फोन में गूगल प्ले स्टोर से गूगल मैप्स डाउनलोड कर स्ट्रीट व्यू से कहीं भी जा सकते हैं।

भारत में कैसे शुरू होगा गूगल स्ट्रीट व्यू ?

जानकारी के मुताबिक दुनिया भर के 100 देशों में गूगल का ये फीचर लगभग पिछले 15 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इसे भारत में अब लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी गूगल ने कोशिश की थी कि इस फीचर को भारत में लाया जाए  2011 में  इसपर काम चल रहा। तब बैंगलोर में गूगल की तरफ से तस्वीरें खींचने पर पुलिस ने रोक लगा दी थी।

हालांकि पुलिस ने ऐसा क्यों किया इसपर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई। जबकि भारत की कई कंपनियों ने इस फीचर को लॉन्ट कर दिया है। अब गूगल ने नेशनल जियोस्पाटियल पॉलिसी 2021 के बाद गूगल स्ट्रीट व्यू को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये पॉलिसी भारतीय कंपनियों को मैप डेटा कलेक्ट करने की परमिशन देती है।

बता दें कि इसके लिए गूगल ने भारतीय कंपनियों टेक महिंद्रा और जेनेसिस इंटरनेशनल के साथ काम करने का फैसला लिया है। ये दोनों कंपनी गूगल के लिए डाटा कलेक्ट करेंंगी। शुरूआत 10 शहरों से की जाएगी और उसके बाद गूगल इस फीचर को आगे बढ़ाएगा। ये पहला मौका होगा जब गूगल भारत में स्थानीय कंपनियों के साथ काम करेगा। 

क्या हर जगह चलेगा स्ट्रीट व्यू ?

जानकारी के मुताबिक सेना के इलाके में या सरकारी आवास के आस पास गूगल स्ट्रीट व्यू नहीं चलेगा। सुरक्षा के लिहाज से इन जगहों पर आप स्ट्रीट व्यू को इस्तेमाल नहीं कर पाऐंगे। 

क्या है इसके फायदे और नुकसान ?

प्रतिबंधित स्थानो के अलावा आप इसका इस्तेमाल कर पाऐंगे। सबसे खास बात ये है कि आपको जिस जगह जाना है वहां की सड़कों के हालात,आस पास के खाने पीने की दुकानें, पार्किंग की जगह या जंगल वाले इलाके के बारे में भी 360 व्यू पता लग जाएगा। जिससे आपका सफर आसान होगा। 

जहां इसके फायदे हैं वहीं गूगल स्ट्रीट व्यू के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।  पिछले कई सालों ये एक बड़ी परेशानी के तौर पर सामने आए हैं। इससे लोगों की निजी जिंदगी के बारे में भी बहुत बार गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। लोगों के गाड़ियो के नबंर और घर की नेमप्लेट जैसी कई चीजों के बारे में स्ट्रीट व्यू से जानकारी मिल जाती है। कई देशों में इसको लेकर चिंता भी जाहिर की गई है। 

क्या स्ट्रीट लाइव होगा ?

कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या गूगल लाइव व्यू या फिर आपके घर के अंदर का व्यू भी दिखाएगा। इसका जवाब नहीं है। गूगल स्ट्रीट व्यू लाइव नहीं चलेगा। जानकारी के मुताबिक कोई शख्स अगर गूगल की ली गई तस्वीर में आता है और उसमें उसकी पहचान हो रही हो तो गूगल उसे ब्लर कर देता है। गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी के तहत इसमें किसी भी तरह की आपत्तिजनक चीज का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता।

क्या आपके शहर में शुरू हो गया गूगल स्ट्रीट व्यू ?

जानकारी के मुताबिक 2022 के अंत तक भारत के 50 से ज्यादा शहरों में ये सर्विस शुरू हो जाएगी। फिलहाल गूगल स्ट्रीट व्यू को  पायलट बेसिस पर बेंगलुरु में शुरू किया गया है। इसके बाद हैदराबाद और कोलकाता में यह शुरू किया जाएगा। तीसरे फेज में चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, पुणे, नासिक, वडोदरा, अहमदनगर और अमृतसर जैसे बड़े शहरों में भी लोग इसका इस्तेमाल कर पाऐंगे। 

गौरतलब है मैप माई इंडिया जैसी कुछ कंपनियों ने पहले से भारत के कई शहरों का स्ट्रीट व्यू वाला फीचर शुरू कर दिया था। इसी के साथ आम लोगों ने जो फोटोज गूगल पर अपलोड की हैं उनसे भी आप स्ट्रीट व्यू देख सकते हैं। 

टॅग्स :गूगल मैपMapmyIndiaगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की