लाइव न्यूज़ :

Picostone Basic: दुनिया के किसी भी कोने से यह डिवाइस करेगा आपके घर को कंट्रोल

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: May 28, 2018 5:05 PM

Picostone Basic एक छोटा सा डिवाइस है जो आपके घर के स्विचबोर्ड के पीछे आराम से सेट हो जाता है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई: Picostone कंपनी ने अपना होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन डिवाइस को बाजार में उपलब्ध कराया है। पिकोस्टोन ने यूजर के आराम को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा डिवाइस पेश किया है जिसके जरिए आप अपने घर के उपकरण पंखे, एसी, टीवी, सेट टॉप बॉक्स जैसी चीजों को स्मार्टफोन से संचालित कर सकते हैं। यूजर दुनिया के किसी कोने से अपने घर के इन डिवाइसों को अपने फोन के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Samsung Days Sale: Amazon पर Galaxy On7 Prime, Galaxy A8 Plus समेत कई प्रोडक्ट्स पर 5000 रुपये की छूट और कैशबैक ऑफर

जानें Picostone Basic क्या है?

कंपनी द्वारा पेश किया गया बेसिक एक छोटा सा डिवाइस है जो आपके घर के स्विचबोर्ड के पीछे आराम से सेट हो जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको स्विचबोर्ड के वायर से इसे कनेक्ट करना होगा। कनेक्ट करने के बाद यह आपके घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ऐप के जरिए जोड़ देता है। जिसके बाद आप इसके ऐप के जरिए  दुनिया में कहीं से भी अपने स्मार्टफोन की मदद से घर के डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

बता दें कि यह एक छोटा सा वर्गाकार आकार का एक डिवाइस है जिसे आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं। इसे घर के डिवाइस से कनेक्ट करने और इंटरनेट से जोड़ने में ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट का वक्त लगता है। पिकोस्टोन बेसिक को आप किसी भी 4 डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें LED, ट्यूबलाइट और पंखों आदि को ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 31 मई को Xiaomi लॉन्च कर सकता है Mi Note 5 और Mi Band 3, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा

इस डिवाइस के इंस्टॉलेशन को जानने के लिए देखें ये वीडियो...

Picostone Basic के फीचर्स

पीकोस्टोन केवल आपके स्विचबोर्ड को अपग्रेड करता है। इसमें किसी तरह के दूसरे तारों की जरुरत नहीं होती। इसकी मदद से आप अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दुनिया के किसी भी कोने से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही, यह आपके पैसे की बचत करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बटन दबाकर आप अपने घर के डिवाइस को संचालित कर सकते हैं। आप कहीं से भी घर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की स्पीड, वॉल्यूम, ट्रेमप्रेचर, ब्राइटनेस आदि को नियंत्रित कर सकते हैं।

टॅग्स :होम ऑटोमेशनगेजेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियानेटफ्लिक्स के पसंदीदा शो और फिल्में आप भी करना चाहते हैं डाउनलोड! आसान है तरीका, जानिए कैसे

टेकमेनियापोर्न देखने की लत है तो हो जाए सावधान, लीक हुआ 20 लाख यूजर्स का डेटा, बेची जा रही है अहम जानकारियां

टेकमेनियाNew Year 2020: नए साल में खुद के लिए खरीदें ये गैजेट और बनें स्मार्ट, गिफ्ट के लिए भी है शानदार

टेकमेनियाNew Year 2020: नए साल पर खरीद सकते हैं ये 10 बेस्ट गैजेट्स

टेकमेनियाFlipkart  Grand Gadget Days Sale: 20 हजार रुपये से भी कम में खरीदें ये शानदार लैपटॉप, जानें ऑफर्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाब्लॉग: असुरक्षित इंटरनेट से जुड़े खतरों की बढ़ती चुनौतियां

टेकमेनिया2024 में लॉन्च होंगे एप्पल के कई नए उत्पाद, आईफोन-16, विजन प्रो, एप्पल वॉच एक्स और नया आईपैड आएंगे बाजार में

टेकमेनियाTRAI Monthly Customer Figures: वोडाफोन आइडिया को कोई राहत नहीं, 20.44 ग्राहक ने छोड़ दिया साथ, जानें रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का हाल

टेकमेनिया2023 में व्हाट्सएप ने भारत में सात करोड़ से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया, ये थे कारण

टेकमेनियाखुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए इसरो का अगले 5 वर्षों में 50 सैटेलाइट भेजने का मिशन