लाइव न्यूज़ :

Nokia 2.3 बजट फोन भारत में लॉन्च, ड्यूल कैमरे और 4,000mAh बैटरी है इसमें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 19, 2019 13:08 IST

Nokia 2.3 Launched: नोकिया 2.3 डिवाइस में 6.2 इंच एचडी डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। यह एक एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन है।

Open in App
ठळक मुद्देNokia 2.3 डिवाइस में 6.2 इंच एचडी डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैंनोकिया 2.3 एक एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन है

Nokia 2.3 Launched: HMD Global ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 2.3 को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 2.3 एक एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन है।  इस फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी मिल रही है। इसके अलावा 6 महीने के लिए एसेसरीज की वारंटी मिल रही है। नोकिया 2.3 डिवाइस में 6.2 इंच एचडी डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं।

Nokia 2.3 की भारत में कीमत और ऑफर्स

कीमत की अगर बात करें तो इस फोन की कीमत 8,199 रुपये है। इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इस फोन की बिक्री नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और तमाम स्टोर्स पर की जाएगी। फोन को 27 दिसंबर से बेचा जाएगा। 

ऑफर्स पर नजर डालें तो फोन के साथ जियो की ओर से 7,200 रुपये का फायदा भी मिल रहा है। जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। ज़ूमकार की ओर से 2,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा और क्लियरट्रिप से 3,000 रुपये।

Nokia 2.3 के स्पेसिफिकेशन

बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। ड्यूल-सिम (नैनो) वाला नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 2.3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.4 है।

नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अलग से Google असिस्टेंट बटन के अलावा एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि नोकिया 2.3 में बेहतर ग्रिप के लिए ड्यूरेबल बॉडी के साथ 3डी नैनो टेक्स्चर भी है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की