लाइव न्यूज़ :

Nokia 2.3 भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 13, 2019 10:50 IST

एचएमडी ग्लोबल अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Nokia 2.3 को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने फोन का टीजर भी ट्विटर पर जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देNokia इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फोन का टीजर जारी किया हैनोकिया 2.3 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,600 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के बीच में हो सकती है

टेक कंपनी HMD Global ने पिछले हफ्ते ही अपना बजट स्मार्टफोननोकिया 2.3 को लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन भारत में पेश कर सकती है। कंपनी ने Nokia इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फोन का टीजर जारी किया है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्चिंग डेट की जानकारी नहीं दी है। 

Nokia 2.3 की कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबलनोकिया 2.3 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,600 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के बीच में हो सकती है। कंपनी ने इस फोन को यूरोप में 109 यूरो (करीब 8,600 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया था।

Nokia 2.3 की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वॉडकोर मीडियाटेक हेलियो ए22 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलेगा।

कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स इस फोन के 5 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 5 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की