लाइव न्यूज़ :

June 2019 Upcoming Smartphone: भारत में आने वाले इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट आई सामने, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 6, 2019 16:30 IST

इस महीने भी कई स्मार्टफोन बाजार में डेब्यू करने वाले हैं। हम अपनी इस खबर में आपको उन फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस महीने लॉन्च होने वाले हैं। तो आइए जानते हैं...

Open in App

साल 2019 के बीते महीने यानी मई तक कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस को भारतीय बाजार में पेश किया है। हालांकि अब जून में भी कई स्मार्टफोन्स से पर्दा उठने वाला है। इनमें से कुछ Mobile फोन्स को भारत के बाहर लॉन्च किया जा चुका है।

इस महीने भी कई स्मार्टफोन बाजार में डेब्यू करने वाले हैं। हम अपनी इस खबर में आपको उन फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस महीने लॉन्च होने वाले हैं। तो आइए जानते हैं...

Asus Zenfone 6

आसुस जेनफोन 6 में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेयर किया गया है।

जहां तक कैमरा की बात है फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।

ASUS ZENFONE 6

Samsung Galaxy M40

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग के गैलेक्सी M सीरीज में आने वाले नए डिवाइस Galaxy M40 की बात करते हैं। लॉन्चिंग से पहले ही फोन से जुड़े कई खबरें सामने आ चुकी है। इस महीने के 11 तारीख यानी कि 11 जून को लॉन्च होने वाले इस फोन में Infinity-O डिस्प्ले, ट्रिपल र्कमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स हो सकते हैं। Samsung ने अपने आधिकारिक साइट पर इस फोन के लिए "notify me" का ऑप्शन भी दे दिया है।

Nokia 1 Plus

HMD Global की ओर 6 जून को लॉन्च किया जाने वाला Nokia 1 Plus भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि यह फोन कंपनी के पुराने Nokia 1 का सक्सेसर यानी कि अपग्रेडेड वर्जन होगा। फोन में एंड्रॉइड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स, 5.5 इंच डिस्प्ले, 2 जीबी रैम होने की खबर है।

Xiaomi Mi 9T

चीनी कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 9 को लेकर ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया है। कंपनी ने मी 9 सीरीज का टीजर रिलीज किया है। हालांकि, कंपनी ने इस महीने आने वाले अपने लेटेस्ट डिवाइस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन Mi 9 सीरीज का हिस्सा होगा और इसे Mi 9T नाम से आ सकता है।

Nokia 9 PureView

नोकिया का ही एक और फोन जो पिछले कुछ महीनों पहले अपने 6 कैमरों की वजह से काफी चर्चा में रहा है। हम बात कर रहे हैं Nokia 9 PureView के बारे में। भारतीय बाजार में इस महीने यह फोन लॉन्च हो सकता है। फोन की खास बात है कि इसमें 6 कैमरे दिए गए हैं। फोन को यूनाइटेड स्टेट्स और कुछ यूरोपियन मार्किट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलअसुसनोकियाशाओमीसैमसंग गैलेक्सीएचएमडी ग्लोबल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की