लाइव न्यूज़ :

जियो यूजर के लिए बड़ी खबर, Jio Phone के 501 रुपये नहीं बल्कि देने होंगे 1,095 रुपये, ये हैं पूरी शर्तें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 21, 2018 13:41 IST

जियो का मॉनसून ऑफर शुक्रवार 20 जुलाई को लॉन्च हो गया है लेकिन कंपनी ने इसके साथ कुछ शर्तों का खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देJio Phone की कीमत 501 रुपये नहीं बल्कि 1095 रुपये रखी गई हैयह ऑफर एक कॉम्बो ऑफर हैयूजर को 501 रुपये और 594 रुपये रीचार्ज के साथ कुल 1095 रुपये भरने होंगे

नई दिल्ली, 21 जुलाई: मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की हाल ही सलाना आम बैठक पूरी हुई है। कंपनी ने इस आम बैठक में जियो मॉनसून ऑफर की घोषणा की थी। कंपनी ने जानकारी दी थी कि यूजर किसी भी ब्रांड के पुराने फोन को एक्सचेंज कर सिर्फ 501 रुपये में Jio Phone को खरीद सकते हैं। बता दें कि जियो का मॉनसून ऑफर शुक्रवार 20 जुलाई को लॉन्च हो गया है लेकिन कंपनी ने इसके साथ कुछ शर्तों का खुलासा किया है।

मानसून ऑफर के तहत 1,095 रुपये में मिलेगा फोन

आपको बता दें कि नया Jio Phone की कीमत 501 रुपये नहीं बल्कि 1095 रुपये रखी गई है। जी हां, नया जियो फोन खरीदने के लिए आपको 1095 रुपये चुकाने होंगे। कंपनी की नई घोषणा के मुताबिक 1,095 रुपये में किसी पुराने फीचर फोन के साथ पिछले साल लॉन्च हुआ 1,500 रुपये वाला फोन देगी। रिलायंस जियो की ओर के दी जानकारी के मुताबिक Jio का यह ऑफर दरअसल एक कॉम्बो ऑफर है। इस ऑफर के तहत यूजर को 501 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर देना होगा, साथ ही 6 महीने के लिए 99 रुपये रीचार्ज करवाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  Jio Phone Recharge Offer: सिर्फ 49 रुपये में मिलेगा 1 महीने तक सबकुछ फ्री

इस नाते यूजर को 501 रुपये और 594 रुपये रीचार्ज के साथ कुल 1095 रुपये भरने होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, यूजर को किसी भी कंपनी का पुराना 2जी/3जी/4जी (नॉन-वीओएलटीई) फीचर फोन देना होगा। इसके अलावा, ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर में 101 रुपये की कीमत वाला एक स्पेशल अतिरिक्त एक्सचेंज 6 जीबी डेटा वाउचर भी बोनस के तौर पर मिलेगा। यानी 6 महीने के दौरान कुल 90 जीबी डेटा मिलेगा।

Jio Phone के लिए कराना होगा 594 रुपये का रीचार्ज

594 रुपये वाले प्लान में आपको 6 महीने की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिलेगा। इस प्लान में कुल 90 जीबी डाटा मिलेगा जिसमें 101 रुपये का 6 जीबी बोनस डाटा भी शामिल है, हालांकि 101 रुपये आपके देने नहीं होंगे। वहीं कंपनी का कहना है कि 501 रुपये अगले तीन साल में आपको वापस मिल जाएंगे। इस तरह जियो फोन आपको 594 रुपये का पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  Jio के इस प्लान में 126 GB डाटा के साथ मिलेंगे और भी बहुत से फायदे

पुराने फोन के साथ आधार कार्ड, बैटरी और चार्जर भी देना होगा

अगर आप 501 रुपये के साथ एक्सचेंज करके जियो फोन खरीदने वाले हैं तो आपको पुराने फोन को चालू हालत में देना होगा और साथ ही फोन की बैटरी और चार्जर भी देना होगा। इसके अलावा आपको आधार कार्ड भी साथ में लेकर जाना होगा।

टॅग्स :जियो फोनजिओरिलायंस जियोफीचर फोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की