लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम ने पेश किया नया 'Instagram Reels' वीडियो फीचर, TikTok से होगी टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 13, 2019 14:39 IST

Instagram जल्द ही टिकटॉक जैसा वीडियो ऐप लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स 15 सेकेंड की वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देInstagram Reels फीचर में कंपनी ने कई सारे म्यूजिक को ऐड किया हैफीचर की मदद से यूजर्स 15 सेकेंड की वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकते हैंइंस्टग्राम ने यह फीचर अपने एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए पेश किया है

फेसबुक की स्मावित्व वाली कंपनी Instagram जल्द ही टिकटॉक जैसा वीडियो ऐप लाने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत कंपनी ने अपने प्लैटफॉर्म पर एक नया फीचर जोड़ा है। कंपनी ने इस फीचर को Instagram Reels नाम से पेश किया है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स 15 सेकेंड की वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं। इंस्टग्राम ने यह फीचर अपने एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए पेश किया है। बता दें कि फिलहाल इस फीचर को ब्राजील में रोलआउट किया गया है।

क्या है इंस्टाग्राम रिल्स (Instagram Reels)

इस फीचर में कंपनी ने कई सारे म्यूजिक को ऐड किया है। इन म्यूजिक को यूजर्स अपने वीडियो में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नया मोड यूजर्स को कैटलॉग में से ऑडियो सर्च कर वीडियो बनाने की अनुमति देता है। इसके साथ ही इसमें कुछ एडिटिंग टूल्स भी दिए गए हैं।

टिकटॉक (TikTok) को टक्कर देने की कोशिश

ऐसा लगता है कि फेसबुक के इंस्टाग्राम ने यह फीचर पॉपुलर वीडियो ऐप टिकटॉक को टक्कर देने के लिए जारी किया है। टिकटॉक में भी यूजर्स अपने वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। हालांकि TikTok से मुकाबले के लिए फेसबुक की ये पहली कोशिश नहीं है। इससे पहले भी कंपनी ने एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप Lasso को पेश किया था, हालांकि इस ऐप को सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध कराया गया था।

वहीं Instagram के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर रॉबी स्टीन ने भी माना है कि इस फॉर्मेट को पॉपुलर बनाने का पूरा क्रेडिट Musically और उसके बाद आए TikTok को जाता है।

रॉबी स्टीन ने कहा कि इंस्टाग्राम के इस नए फीचर को ब्राजील में जारी किया गया इसके पीछे का कारण यह है कि ब्राजील में Instagram के यूजर्स काफी ज्यादा हैं। खबरों के मुताबिक, ब्राजील में इसके रिस्पॉन्स को देखने के बाद इस फीचर को अन्य देशों में भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :इंस्टाग्रामफेसबुकटिक टॉकम्यूजिक वीडियोऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की