लाइव न्यूज़ :

धड़ल्ले से करते हैं ऑनलाइन पेमेंट तो हो जाइये सावधान, बीते 1 महीने में 61 हजार से अधिक धोखाधड़ी के मामले हो चुके हैं दर्ज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2022 21:37 IST

बीते महीने में ऑनलाइन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के मामले में कम से कम 61,100 धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों में 33,712 ऐसे मामले हैं, जिनमें धोखाधड़ी के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल किया गया है, जबकि 10,898 शिकायतें डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर मोबाइल फोन सिम कार्ड की अदला-बदली के जरिये हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीते एक महीने में यूपीआई के जरिये 33,712 ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गये हैंं जबकि 10,898 फ्रॉड की शिकायतें डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर मोबाइल सिम के जरिये मिली हैंवहीं इंटरनेट बैंकिंग के जरिये 7,099 मामले, वॉयस कॉल के जरिये 5,503 मामले सामने आये हैं

दिल्ली: ऑनलाइन पेमेंट यानी कैशलेश चलन के मामले में एक गंभीर सूचना मिल रही है। केंद्र सरकार के अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़े केअनुसार पिछले महीने ऑनलाइन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के मामले में कम से कम 61,100 धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई हैं।

समाचार वेबसाइट 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक दर्ज की गई कुल शिकायतों में 33,712 ऐसे मामले हैं, जिनमें धोखाधड़ी के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) नंबरों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि 10,898 शिकायतें डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर मोबाइल फोन सिम कार्ड की अदला-बदली के तहत हुई फ्रॉड से संबंधित है।

वहीं इंटरनेट बैंकिंग के जरिये 7,099 मामले, वॉयस कॉल के जरिये 5,503 मामले, ई-वॉलेट के जरिये 3,010 मामले, डीमैट अकाउंट के जरिये 769 मामले और ईमेल फ्रॉड के जरिये 187 मामले शामिल हैं।

बीते 30 दिनों में कुल 61,178 मामले दर्ज होने का मतलब है कि एक दिन में लगभग 2,000 धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए। वहीं अगर बीते 4 महीने के औसत की बात करें तो लगभग 2,500 औसतन मामले प्रति दिन दर्ज किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक बीते 9 जून को महज एक दिन में लगभग 3,500 ऑनलाइन फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया है।

मिल जानकारी के मुताबिक बीते साल 2021 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के औसतन प्रतिदिन लगभग 1,500 मामले दर्ज होते थे। वहीं इस में दर्ज हो रहे रोजाना रिपोर्ट के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं।

61,100 धोखाधड़ी की यह शिकायतें सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल पर जारी की गई रिपोर्ट के आधार पर साझा की गई हैं। इस संबंध में बीते गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के उपायों पर गहन चर्चा की गई।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक के बाद बताया गया कि ऑनलाइन धोखाधडी के मामले इसलिए तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि यूपीआई जैसी नई टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने के लिए कोई रेगुलेट्री  सिस्टम नहीं है।

मालूम हो कि फाइनेंशियल फ्रॉड की घटनाएं केवल इसलिए तेजी से बढ़ रही हैं क्योंकि फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन ज्यादा से ज्यादा यूपीआई आधारित हो गया है। आरबीआई अपनी रेगुलेटरी रोल को एनपीसीआई को नहीं सौंप सकता। इसलिए यह जरूरी है कि बैंकों और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को यूपीआई-आधारित अपराधों के लिए जिम्मेदार बनाया जाए। 

टॅग्स :UPIonline transaction
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की