लाइव न्यूज़ :

फोन खोने पर इस तरह रखें अपने WhatsApp चैट को सिक्योर, नहीं खोल पाएगा कोई

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 7, 2019 12:05 IST

यहां बताए गए तरीके से आपका फोन खो जाने के बाद भी आपका चैट सिक्योर और सेफ रहेगा, जिसे कोई भी उसे पढ़ नहीं पाएगा। तो आइए जानते हैं कि आपको अपने WhatsApp का दोबारा एक्सेस पाने के लिए क्या-क्या करना होगा...

Open in App

Tips to Make WhatsApp More Secure and Private: WhatsApp लोगों की जिंदगी का खास हिस्सा बन चुका है। लोगों के आधे से ज्यादा जरूरी काम व्हाट्सऐप पर ही होते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन अगर खो जाए तो आपके व्हाट्सऐप चैट का क्या होगा क्या आपने कभी सोचा है? इसमें आपके प्राइवेट और पसर्नल बातें भी मौजूद होती है। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

यहां बताए गए तरीके से आपका फोन खो जाने के बाद भी आपका चैट सिक्योर और सेफ रहेगा, जिसे कोई भी उसे पढ़ नहीं पाएगा।

whatsapp

तो आइए जानते हैं कि आपको अपने WhatsApp का दोबारा एक्सेस पाने के लिए क्या-क्या करना होगा...

- अगर आपका फोन खो गया है तो सबसे पहले अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करें और सिम को ब्लॉक करवाएं। ऐसा करने पर कोई भी आपके WhatsApp अकाउंट को वैरिफाई नहीं कर पाएगा और उसे आपके व्हाट्सऐप का एक्सेस नहीं मिलेगा।

- सिम को ब्लॉक करवाने के बाद उसी नंबर पर नया सिम लें और फिर अपने WhatsApp को दोबारा एक्टिवेट करें।

- एक बात का ध्यान रखें कि व्हाट्सऐप एक बार में सिर्फ एक नंबर से सिर्फ एक डिवाइस पर एक्टिवेट होता है।

- अगर आप नया सिम लेकर अपने व्हाट्सऐप को एक्टिवेट नहीं करना चाहते हैं तो support@whatsapp.com पर मेल करें। इस मेल में पूरी तरीके से इंटरनेशनल फॉर्मेट में अपना नंबर लिखें और मेल के बॉडी में "Lost/Stolen: Please deactivate my account" लिखें और मेल कर दें। ऐसा करने के बाद आपका वॉट्सऐप अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा।

whatsapp

इन बातों का रखें ख्याल

- आपके जानने वाले लोग आपको 30 दिनों तक मैसेज कर सकते हैं जो कि पेंडिंग में रहेगा।

- अगर आप अपने अकाउंट को डिलीट होने से पहले री-एक्टिवेट करते हैं तो आपके नए फोन में आपको पेंडिंग मैसेज मिल जाएंगे और आप ग्रुप्स में भी जुड़े रहेंगे।

- अगर आप 30 दिन में आप अपने अकाउंट को एक्टिवेट नहीं करते हैं तो यह पूरी तरह से डिलीट हो जाएगा।

- SIM कार्ड लॉक होने के बाद, फोन सर्विस के डिसेबल होने के बाद अगर आपने इसे डी-एक्टिवेट नहीं करवाया है तो व्हाट्सऐप को WiFi के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

- व्हाट्सऐप आपके खोए हुए फोन को ढूंढने में मदद नहीं करता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल ऐपऐपमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की