लाइव न्यूज़ :

अब साधारण फोन इस्तेमाल करने वालों को भी फ्री में मिलेगी आरोग्य सेतु की सुविधा, बस इस नंबर पर देना होगा मिसकॉल

By भाषा | Updated: May 6, 2020 18:55 IST

नागरिकों की ओर से मुहैया करायी गई सूचनाओं को आरोग्य सेतु के आधारभूत आंकड़ों का हिस्सा बनाया जाएगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संबंधित सूचनाएं प्रेषित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक '1921' नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं जिसके बाद उन्हें वापस फोन कर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मुहैया कराने का निवेदन किया जाएगा।बयान के मुताबिक, '' पूछे जाने वाले सवाल आरोग्य सेतु के साथ श्रेणीबद्ध हैं और दी जाने वाली प्रतिक्रिया पर आधारित हैं।

देश में साधारण मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन वाले उपभोक्ताओं के लिए 'आरोग्य सेतु' मोबाइल एप्लिकेशन के दायरे का विस्तार करते हुए ' आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम' शुरू किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लोगों से स्मार्ट फोन में इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील भी की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'आरोग्य सेतू इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम' (आईवीआरएस)निशुल्क सेवा है जोकि पूरे देश में उपलब्ध है।इसके तहत, नागरिक '1921' नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं जिसके बाद उन्हें वापस फोन कर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मुहैया कराने का निवेदन किया जाएगा।'' बयान के मुताबिक, '' पूछे जाने वाले सवाल आरोग्य सेतु के साथ श्रेणीबद्ध हैं और दी जाने वाली प्रतिक्रिया पर आधारित हैं।नागरिकों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाने वाला एक संदेश भी प्राप्त होगा और भविष्य में स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी सूचनाएं मिलती रहेंगी।'' मोबाइल ऐप की तरह ही यह टोलफ्री सुविधा भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।इसमें कहा गया कि नागरिकों की ओर से मुहैया करायी गई सूचनाओं को आरोग्य सेतु के आधारभूत आंकड़ों का हिस्सा बनाया जाएगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संबंधित सूचनाएं प्रेषित की जाएंगी।

टॅग्स :आरोग्य सेतु एप
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यPM Modi Ayushman Bharat Health Account: ऐसा-वैसा नहीं यह है Aarogya Setu App, 'यूनिक हेल्थ ID नंबर' से सिर्फ एक क्लिक में ऐसे मिलेगा पूरा डाटा, जानें तरीका

स्वास्थ्यCoWIN Registration for 18: कोरोना टीके के लिए इन 2 तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन, टीका लगवाने से पहले और बाद में करें 10 काम

भारतकिसने बनाया आरोग्य सेतु ऐप?, सूचना आयोग ने मंत्रालय सहित कई लोगों को भेजा नोटिस

भारतकंपनियां जान सकेंगी कर्मचारियों का स्वास्थ्य, आरोग्य सेतु ऐप में नया फीचर जोड़ा गया

भारतडिजिटल मंचों को संप्रभु राष्ट्रों की चिंताओं के प्रति होना चाहिए जिम्मेदार व जवाबदेह: रविशंकर प्रसाद

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की