लाइव न्यूज़ :

'गूगल-पे को वित्तीय लेनदेन की सुविधा प्रदान करने के लिए रिजर्व बैंक की अनुमति की जरूरत नहीं'

By रजनीश | Updated: July 23, 2020 10:42 IST

गूगल ने अधिवक्ता हिमांशु विज के माध्यम से दलील दी कि वह एनपीसीआई के नियमों के तहत काम करता है और इसके दिशा-निर्देशों तथा संबंधित कानूनों का पालन करता है। 

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता, वित्तीय अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा ने दावा किया है कि जी-पे नियमों का उल्लंघन कर भुगतान प्रणाली प्रदाता के रूप में काम कर रहा है और इसके पास भारत के केंद्रीय बैंक से आवश्यक अनुमति नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व में कहा था कि गूगल-पे थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता है और वह कोई भुगतान प्रणाली नहीं चलाता। इसलिए इसका परिचालन भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का उल्लंघन नहीं है।

गूगल इंडिया डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि गूगल-पे ऐप को भारतीय रिजर्व बैंक से अनुमति की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह भुगतान प्रणाली संचालक (पीएसओ) नहीं, बल्कि यह थर्ड पार्टी (तृतीय पक्ष) एप्लीकेशन प्रदाता है। 

गूगल ने एक शपथ पत्र में कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक से प्राधिकृत पीएसओ भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) है, जो समूचे एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) नेटवर्क का मालिक एवं संचालक है। 

शपथ पत्र में कहा गया कि एनपीसीआई भुगतान सेवा प्रदाता बैंकों और गूगल-पे जैसे थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रदाताओं (टीपीए) को अपने नेटवर्क पर लेन-देन के लिए अधिकृत करती है। 

हलफनामा उस जनहित याचिका के जवाब में दायर किया गया जिसमें आरोप लगाया गया था कि गूगल का मोबाइल भुगतान ऐप-गूगल-पे या जी-पे भारतीय रिजर्व बैंक से आवश्यक अनुमति के बिना वित्तीय लेन-देन उपलब्ध करा रहा है। 

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ मामले पर अगली 31 अगस्त को सुनवाई करेगी क्योंकि याचिकाकर्ता ने गूगल के शपथ पत्र पर जवाब देने के लिए समय दिए जाने का आग्रह किया। 

याचिकाकर्ता, वित्तीय अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा ने दावा किया है कि जी-पे नियमों का उल्लंघन कर भुगतान प्रणाली प्रदाता के रूप में काम कर रहा है और इसके पास भारत के केंद्रीय बैंक से आवश्यक अनुमति नहीं है। उन्होंने यह भी दलील दी कि जी-पे का नाम 20 मार्च 2019 को जारी भुगतान प्रणाली प्रदाताओं की एनपीसीआई की सूची में नहीं है। 

गूगल ने अधिवक्ता हिमांशु विज के माध्यम से दलील दी कि वह एनपीसीआई के नियमों के तहत काम करता है और इसके दिशा-निर्देशों तथा संबंधित कानूनों का पालन करता है। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व में कहा था कि गूगल-पे थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता है और वह कोई भुगतान प्रणाली नहीं चलाता। इसलिए इसका परिचालन भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का उल्लंघन नहीं है।

टॅग्स :गूगल पेऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की