लाइव न्यूज़ :

Google I/O 2018: AI की मदद से Google Photos में कर पाएंगे ये खास काम, Gmail में होगा ‘Smart Compose’

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 9, 2018 00:54 IST

पिचाई के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा इस्तेमाल हेल्थकेयर में दिखा है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई। Google के वार्षिक कॉन्फ्रेंस की शुरूआत कैलिफोर्निया में हो चुकी है। इवेंट की शुरुआत गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने की है। पिचाई ने इस इवेंट में सबसे पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी दी। करीब 7000 हजार से ज्यादा लोगों से भरे इस इवेंट में पिचाई ने AI के इस्तेमाल के विस्तार से बताया। पिचाई ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में किस तरह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से लोगों का इलाज हो रहा है। पिचाई के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा इस्तेमाल हेल्थकेयर में दिखा है।

पिचाई ने आगे कहा कि जिन रोगों या मेडिकल से जुड़ें चीजों का डॉक्टर पता नहीं लगा पाते थे, उन्हें AI की मदद से जानना संभव हुआ है। इसमें डायग्नोसिस डायबेटिक रेटिनोपैथी से काफी मदद मिली है।

इसे भी पढ़ें: Google की I/O 2018 इवेंट शुरू, कई बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद, यहां देखें Live

Google Photos में किया बड़ा बदलाव

इस इवेंट में गूगल फोटो से जुड़ी बड़ी घोषणा की गई है। इवेंट में गूगल फोटो में होने वाले खास बदलाव के बारे में बताया गया है। गूगल फोटो में अगर को दूसरा इंसान है तो वह आपको उस तस्वीर को उस शख्स को भेजने का विकल्प देगा। साथ ही, AI टैब वन इमेज की मदद से आप फोटो को PDF में बदल सकेंगे। यह सभी फीचर्स AI की मदद से मिलेंगी।

तस्वीरों के बैकग्राउंड को कर पाएंगे ब्लैक एंड वाइट

यूजर AI की मदद से फोटो के बैकग्राउंड का कलर बदल सकेंगे। इस सभी फीचर्स को जल्द ही गूगल फोटो में जोड़ा जाएगा। पिचाई ने इसके लिए इवेंट में डेमो दिखाया, जिसमें एक लड़की अपनी मां के साथ एक झूले पर बैठी थी और उन्होंने एआई की मदद से इसके बैकग्राउंड को दूसरे कलर में बदल दिया।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 6 एक बार फिर आया चर्चा में, सबसे खास फीचर्स का हुआ खुलासा

Gmail में कर पाएंगे Smart Compose

इवेंट में जीमेल में होने वाले बदलाव के बारे में भी बताया गया। Gmail पर कुछ लिखते वक्त आपके वाक्य को पूरा करने में AI आपकी मदद करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी की मदद से आप आगे शब्द लिख पाएंगे। यह एक बेहतर और सुविधाजनक ऑप्शन होगा। जीमेल में मिलने वाला यह स्मार्ट प्रिडिक्शन होगा जिसे कंपनी स्मार्ट कंपोज का नाम दे रही है।

टॅग्स :गूगलइवेंट्सएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए