Google ने I/O 2018 इवेंट में की कई बड़ी घोषणाएं, जानें क्या रहा खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: May 9, 2018 12:06 AM2018-05-09T00:06:07+5:302018-05-09T01:23:33+5:30

Google I/O 2018 लाइव इवेंट में आप सीईओ सुंदर पिचई द्वारा की जाने वाली घोषणाओं को सुन सकते हैं।

Google's I/O 2018 Event LIVE News and Updates | Google ने I/O 2018 इवेंट में की कई बड़ी घोषणाएं, जानें क्या रहा खास

Google ने I/O 2018 इवेंट में की कई बड़ी घोषणाएं, जानें क्या रहा खास

नई दिल्ली, 8 मई। कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में गूगल की सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस ‘Google I/O 2018’ शुरू हो गई है। 8 मई से शुरू हुआ ये इवेंट 10 मई तक चलेगा। उम्मीद है कि गूगल अपने सालाना कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी घोषणाएं करेगा। आप गूगल के सालाना कॉन्फ्रेंस को Live यहां देख सकते हैं।

इवेंट की शुरुआत में गूगल के CEO सुंदर पिचाई कंपनी द्वारा किए गए अब तक के कामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं। गूगल ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अब तक क्या विकास किया और आने वाले समय में कंपनी की योजना है, पिचाई इसी बारे में बता रहे हैं।

Tue May 08 2018 23:34:31 (IST)

गूगल का नया न्यूज ऐप आज से 127 देशों में ऐंड्रॉयड और iOS पर शुरू हो जाएगा

Tue May 08 2018 23:25:54 (IST)

गूगल न्यूज में होंगे बड़े बदलावः सुंदर पिचाई

Tue May 08 2018 23:23:40 (IST)

न्यूज को बेहतर बनाने के लिए पत्रकारों और संस्थानों के साथ काम करना चाहता है गूगलः सुंदर पिचाई

Tue May 08 2018 23:22:12 (IST)

न्यूज ही गूगल का कोर मिशनः सुंदर पिचाई

Tue May 08 2018 23:15:54 (IST)

गूगल मैप के साथ भी आएगा गूगल असिस्टेंटः सुंदर पिचाई

Tue May 08 2018 23:09:02 (IST)

जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा 'स्मार्ट डिस्प्ले'।

Tue May 08 2018 23:07:10 (IST)

अब गूगल असिस्टेंट से बात करने के लिए हर बार नहीं बोलना होगा 'Hey Google', आएगा नया फीचर।

Tue May 08 2018 22:57:16 (IST)

असिस्टेंट 30 भाषाओं में होगा लॉन्च, 80 देशों में किया जाएगा लॉन्च।

Tue May 08 2018 22:55:10 (IST)

गूगल फोटोज में जोड़ा गया 'Suggested Actions' का फीचरः सुंदर पिचाई

Tue May 08 2018 22:53:04 (IST)

गूगल असिस्टेंट में 6 नए वॉइस जोड़े गएः सुंदर पिचाई

Tue May 08 2018 22:46:03 (IST)

इवेंट में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई।

Tue May 08 2018 22:41:43 (IST)

इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई कर रहे हैं लोगों को संबोधित।

Tue May 08 2018 22:40:50 (IST)

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टेक्नॉलॉजी के फ्यूचर को लेकर कई बड़ी घोषणा कर सकती है कंपनी।

Tue May 08 2018 22:39:52 (IST)

I/O 2018 कांफ्रेंस में गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android P का खुलासा कर सकता है।

Tue May 08 2018 22:39:12 (IST)

इस इंवेंट मे गूगल अपने ब्राउजर और ऐंड्रॉइड को लेकर करेगा कई बड़ी घोषणाएं।

Tue May 08 2018 22:38:09 (IST)

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में गूगल का I/O 2018 इवेंट शुरू।

गूगल इवेंट में ये बातें भी रही खास

* गूगल इवेंट में Android P के बारे में जानकारी दी गई है। एंड्रॉयड P में यूजर इंटरफेस को और भी बेहतर बनाया गया है। इसमें ऐप ऐक्शन फीचर दिया गया है जिसमें यूजर के इस्तेमाल के आधार पर यह जान लेता है कि आप आगे क्या करने वाले हैं मोबाइल में या क्या कर सकते हैं।

* कंपनी ऑटो ब्राइटनेस के बारे में बताती है, Android P में मशीन लर्निंग वाला ऐडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर भी दिया गया है।

* Android P में ऐडेप्टिव बैटरी फीचर दिया गया है जो मशीन लर्निंग को इस्तेमाल करते हुए आपके स्मार्टफोन की बैटरी को सेव करता है। साथ ही यह प्रेडिक्ट करता है कि आप आगे कौन सा ऐप यूज करेंगे।

Web Title: Google's I/O 2018 Event LIVE News and Updates

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे