लाइव न्यूज़ :

Gmail हुआ डाउन, यूजर्स नहीं भेज पा रहे हैं ईमेल, पूरी दुनिया में कई जगहों से आ रही है शिकायत

By विनीत कुमार | Updated: August 20, 2020 12:05 IST

पूरी दुनिया में कई जगहो से Gmail के यूजर्स इसके डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स के अनुसार उन्हें ईमेल भेजने में परेशानी हो रही है। साथ ही वे कोई फाइल अटैच भी नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में कई जगहों पर Gmail के डाउन होने की यूजर्स कर रहे हैं शिकायतभारत समेत ऑस्ट्रेलिया, जापान और दुनिया के कई दूसरे देशों में सामने आ रही है परेशानी

गूगले की ईमेल सर्विस के यूजर्स पूरी दुनिया में कई जगहों पर Gmail के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। Gmail से इसके यूजर्स ना ही कोई ईमेल भेज पा रहे हैं और न ही कोई फाइल ही इसमें अटैच कर पा रहे हैं।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार ये समस्या के केवल भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया, जापान, और दुनिया के कई दूसरे हिस्सों में भी सामने आ रही है। गूगल ड्राइव में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वे फाइल को गूगल ड्राइव में अपलोड और डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।

इस बीच रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल के इंजीनियर्स समस्या को ठीक करने में जुटे हुए हैं। कुछ यूजर्स को गूगल मीट, गूगल वॉइस और गूगल डॉक जैसी सर्विसेज को भी  इस्तेमाल करने में भी परेशानी हो रही है। ऐसी भी रिपोर्ट है कि दुनिया के कुछ हिस्सों में यूजर्स यूट्यूब पर विडियो अपलोड नहीं कर पा रहे हैं।

पिछले दो महीने में ये दूसरी बार है जब जीमेल के साथ ये समस्या सामने आई है। इससे पहले जुलाई में भी यूजर्स ने ये शिकायत की थी कि वे अपने जीमेल अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। जीमेल ने हालांकि तब इस समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया था। हालांकि, गूगल की ओर ये तब नहीं बताया गया कि ऐसी समस्या क्यों आई।

टॅग्स :जीमेलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की