लाइव न्यूज़ :

1 दिसंबर से शुरु होगा Flipkart का Big Shopping Days सेल, लैपटॉप स्मार्टफोन समेत इन प्रॉडक्ट पर मिलेगा जबरदस्त ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 28, 2019 14:24 IST

5 दिनों तक चलने वाली Big Shopping Days सेल के दौरान Realme 5, Samsung Galaxy S9 और Apple iPhone 7 जैसे फोन को सस्ते में बेचा जाएगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल का आगाज पहले हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस सेल में मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर 75 प्रतिशत की छूट मिलेगीHDFC बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहक को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर Big Shopping Days Sale की  शुरुआत होने वाली है। कंपनी की यह सेल को 1 दिसबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन टैबलेट्स, TV, लैपटॉप जैसे प्रॉडक्ट्स पर शानदार डील्स मिलेगी।

5 दिनों तक चलने वाली इस सेल के दौरान Realme 5, Samsung Galaxy S9 और Apple iPhone 7 जैसे फोन को सस्ते में बेचा जाएगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल का आगाज 30 नवंबर को रात 8 बजे हो जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

Flipkart का दावा है कि इस सेल में मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर 75 प्रतिशत की छूट और लैपटॉप व टैबलेट पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही HDFC बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहक को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

सेल में किस फोन पर मिलेगा कितना ऑफर

Big Shopping Days Sale में रियलमी 5, रियलमी एक्स, सैमसंग गैलेक्सी एस9, सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस, गूगल पिक्सल 3ए, ऐपल आईफोन 7 और असुस 5जेड जैसे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में कई स्मार्टफोन पर प्रीपेड डिस्काउंट और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा।

Flipkart Big Shopping Days सेल में लैपटॉप, टीवी पर डिस्काउंट

स्मार्टफोन के अलावा फ्लिपकार्ट सेल में घरेलू सामान नो कॉस्ट ईएमआई पर मिलेंगे। इसके अलावा गेमिंग लैपटॉप पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। DSLR और डिजिटल कैमरे के साथ 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। बिग शॉपिंग डेज सेल के दौरान ब्लॉकबस्टर डील्स का भी आयोजन होगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेलस्मार्टफोनस्मार्ट टीवीमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की