लाइव न्यूज़ :

Asus ने 17 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया ROG Strix लैपटॉप, जानें फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 8, 2018 18:23 IST

यह लैपटॉप 256 जीबी वाले SATA SSD और 1TB वाले HDD को भी सपोर्ट करता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट पर प्रीऑर्डर कर सकते हैं।कंपनी का यह लैपटॉप 20 मार्च से बाजार में उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली, 8 मार्च। अासुस रिपब्लिक गेमर्स (ROG) ने गुरुवार को Strix GL702ZC लॉन्च किया, जो कि मल्टीथ्रेडिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। यह एएमडी रेजन आठ -कोर प्रोसेसर से संचालित दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 1,34,990 रुपये रखी गई है। यूजर्स इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट पर प्रीऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी का यह लैपटॉप 20 मार्च से बाजार में उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें: इन तरीकों से पता लगाए कहां छिपा है हिडेन कैमराआसुस इंडिया के राष्ट्रीय कारोबार विकास प्रबंधक अर्नाल्ड सू ने एक बयान में कहा, "एएमडी के सहयोग से भारत में गेमिंग समुदाय के लिए सबसे शक्तिशाली गेमिंग अनुभव मुहैया करानेवाला आरओजी 'स्ट्रिक्स जीएल701जेडसी' पेश करते हुए हम बेहद उत्साहित हैं।"सू ने आगे कहा, "यह दुनिया का पहला और सबसे शक्तिशाली 8 कोर एएमडी आधारित गेमिंग मशीन है जो र्निबिध्न और शटर फ्री गेमिंग अनुभव मुहैया कराता है।"

Asus ROG Strix GL702ZC के फीचर्स

ROG Strix GL702ZC लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 17.3 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले है। इसमें आठ कोर वाला Ryzen 7 1700 प्रोसेसर है और इसमें ग्राफिक्स के लिए AMD रेडिअन RX580 दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 4GB रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप 256 जीबी वाले SATA SSD और 1TB वाले HDD को भी सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें: शाओमी देगी अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में दस्तकइसमें नॉर्मल मोड, विविड मोड, आई केयर मोड और मैनुअल मोड दिए गए हैं। यह लैपटॉप ROG गेमफर्स्ट IV, XSplit गेमकास्टर और Asus Splendid विजुअल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.1, USB टाइप-C, USB 3.0, HDMI 2.0, 3.5mm हेडफोन जैक है और बैटरी के साथ इसका वजन 3.2kg है।

टॅग्स :असुसलैपटॉप
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

टेकमेनियाब्लॉग: दुनिया में कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में छिड़ी है सुपर जंग 

कारोबारLaptop Import: लैपटॉप और टैबलेट को लेकर बड़ी खबर?, समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था बढ़ाई, जानें असर

टेकमेनियाITI laptop-PC: आईटीआई लिमिटेड ने लैपटॉप और ‘माइक्रो पीसी’ बाजार में किया पेश, जानें खासियत

टेकमेनियाअभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: सेमीकंडक्टर: छोटे पुर्जे के लिए दुनिया में बड़ी लड़ाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की