लाइव न्यूज़ :

जीत चंद्रा ओमान ओपन अंडर-21 में बने चैंपियन, मानव ठक्कर को रजत

By भाषा | Updated: March 14, 2020 20:50 IST

इससे पहले भारत के सीनियर अचंत शरत कमल ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए पुरूष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में बेलारूस के आलियाकसांद्र खानिन को 5-11 11-5 11-3 11-5 11-7 से शिकस्त दी।

Open in App

भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी ने शनिवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मानव ठक्कर को सीधे सेटों में हराकर ओमान ओपन में अंडर-21 पुरgष एकल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी चंद्रा ने हमवतन ठक्कर को महज 24 मिनट में 11-6 11-7 13-11 से पराजित किया।

इससे पहले भारत के सीनियर अचंत शरत कमल ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए पुरूष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में बेलारूस के आलियाकसांद्र खानिन को 5-11 11-5 11-3 11-5 11-7 से शिकस्त दी।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी हरमीत देसाई ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। इसके लिये उन्होंने मिस्र के उमर असार को रोमांचक मुकाबले में 7-11 11-13 11-9 11-6 8-11 11-5 11-8 से मात दी। वहीं तीन भारतीय जोड़ियों ने भी युगल सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

शरत और देसाई की जोड़ी ने ओमान के मुहानाद अल बालुशी और असद अलराईसी को 11-4 11-3 11-7 से हराया। मानुष शाह ने ठक्कर के साथ मिलकर बेलारूस के आलियाकसांद्र खानिन और पावेल प्लातोनोव को अंतिम आठ के मुकाबले में 12-10 8-11 11-8 11-9 से मात दी। दिया चिताली और अर्चना कामत ने भी महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

टेबल टेनिस अधिक खबरें

टेबल टेनिसBhavina Patel ने Table Tennis में India के लिए जीता Silver Medal । Tokyo Paralympic Games । Gujarat

टेबल टेनिसअनुरंजन झा की किताब 'गाँधी मैदान' की समीक्षा

क्रिकेटखेल जगत में शोक की लहर, भारत के इस नेशनल चैंपियन का कनाडा में निधन

टेबल टेनिसकोविड-19: टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किए 1.25 लाख रुपये, लोगों से भी की मदद की अपील

टेबल टेनिसCoronavirus: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भी सहमत, कहा- निश्चित रूप से स्थगित हो जाने चाहिए ओलंपिक