लाइव न्यूज़ :

37 साल की उम्र में शरत कमल ने जीता ओमान ओपन, एक दशक का खिताबी इंतजार खत्म

By भाषा | Updated: March 16, 2020 10:03 IST

37 साल के शरत ने अपना अंतिम खिताब 2010 में मिस्र ओपन में जीता था। इसके बाद वह 2011 मोरक्को ओपन और 2017 इंडिया ओपन में दो बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाये थे।

Open in App

शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने रविवार को शानदार प्रदर्शन के बूते आईटीटीएफ चैलेंजर प्लस ओमान ओपन ट्रॉफी जीतकर एक दशक के खिताबी इंतजार को खत्म किया। एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने फाइनल में पुर्तगाल के शीर्ष वरीय मार्कोस फ्रेटास को 6-11, 11-8, 12-10, 11-9, 3-11, 17-15 से शिकस्त दी।

37 साल के शरत ने अपना अंतिम खिताब 2010 में मिस्र ओपन में जीता था। इसके बाद वह 2011 मोरक्को ओपन और 2017 इंडिया ओपन में दो बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाये थे।

चौथे वरीय शरत ने दो गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सात सेट तक चले सेमीफाइनल में जीत हासिल की थी। उन्होंने एक घंटे आठ मिनट के इस मैच में रूस के किरिल स्काचकोव 11-13, 11-13, 13-11, 11-9, 13-11, 8-11, 11-7 से जीत दर्ज की। फ्रेटास ने भारत के हरमीत देसाई को 5-11, 11-9, 6-11, 6-11, 11-8, 13-11, 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

टेबल टेनिस अधिक खबरें

टेबल टेनिसBhavina Patel ने Table Tennis में India के लिए जीता Silver Medal । Tokyo Paralympic Games । Gujarat

टेबल टेनिसअनुरंजन झा की किताब 'गाँधी मैदान' की समीक्षा

क्रिकेटखेल जगत में शोक की लहर, भारत के इस नेशनल चैंपियन का कनाडा में निधन

टेबल टेनिसकोविड-19: टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किए 1.25 लाख रुपये, लोगों से भी की मदद की अपील

टेबल टेनिसCoronavirus: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भी सहमत, कहा- निश्चित रूप से स्थगित हो जाने चाहिए ओलंपिक