लाइव न्यूज़ :

पारसनाथ में स्थित सम्मेद शिखर को लेकर फैसला वापस, झुकी झारखंड सरकार, जानिए किस बात को लेकर हो रहा था विरोध

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2022 20:44 IST

झारखंड स्थित गिरिडीह में तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के बाद जैन समाज में आक्रोश पनप रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान तीर्थ क्षेत्र के रूप में ही बनी रहेगी।पर्यटन स्थल घोषित नहीं किया जाएगा। महिला, पुरुष, बच्चे युवा सभी सरकार के इस फैसले से नाराज थे।

रांचीः झारखंड के पारसनाथ में स्थित सम्मेद शिखर को लेकर राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के फैसले को वापस ले लिया है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इसकी पहचान तीर्थ क्षेत्र के रूप में ही बनी रहेगी। झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि जैन समाज के विरोध के बाद सरकार ने इसे बदलने का फैसला किया है। उसे पर्यटन स्थल घोषित नहीं किया जाएगा। 

 

बता दें कि झारखंड स्थित गिरिडीह में तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के बाद जैन समाज में आक्रोश पनप रहा था। जैन समाज के लोगों ने बुधवार को कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में जैन समाज सड़कों पर उतर गया था। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे युवा सभी सरकार के इस फैसले से नाराज थे।

जिसके चलते झारखंड सरकार को यह फैसला को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की गई। ऐसे में जैन समाज के सामने झारखंड सरकार को झुकना पड़ा। सरकार के इस फैसले से जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक जहां जैन समाज सरकार के फैसले से नाराज थे।

वहीं दोपहर में जैसे ही झारखंड सरकार ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया, जैन समाज में खुशी की लहर नजर आने लगी। उल्लेखनीय है कि जिस दिन से झारखंड के गिरिडीह स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने का नोटिफिकेशन जारी हुआ था, तभी से जैन समाज का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। बुधवार को तो जैन समाजजनों ने अपने काम धंधे बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसी के साथ विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

टॅग्स :झारखंडजैन धर्महेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतपटना के गुलजारबाग में स्थापित की जायेगी 108 फीट ऊंची भगवान महावीर की प्रतिमा

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना