लाइव न्यूज़ :

कनॉट प्लेस का हनुमान मंदिर जिसकी दिल्ली चुनाव में खूब हुई चर्चा, जानिए इस मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2020 10:06 IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित इस मंदिर का जुड़ाव महाभारत काल से है। कहते हैं कि पांडवों ने इस शहर में पांच हनुमान मंदिरों की स्थापना की थी। ये उन्ही में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देकनॉट प्लेस में स्थित है ये हनुमान मंदिर, यहां बाल रूप में मौजूद हैं हनुमान जीमान्यताओं के अनुसार महाभारत काल से है इसका जुड़ाव, तुलसीदास ने भी किये थे इस मंदिर के दर्शन

Delhi Results: दिल्ली चुनाव में इस बार हनुमान जी और खासकर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर की खूब चर्चा रही। अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा क्या पढ़ी, पूरे चुनाव में कई बार हनुमान जी का जिक्र आया। केजरीवाल ने इस चर्चा के बीच चुनाव से पहले दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी आशीर्वाद लेने भी चले गए। 

बीजेपी की ओर से इस पर खूब बयानबाजी हुई। दिलचस्प ये रहा कि जीत के बाद केजरीवाल ने 'आप' कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने भाषण में न केवल हनुमान जी को धन्यवाद कहा बल्कि एक बार फिर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर भी दर्शन के लिए चले गये। आईए, आज हम आपको कनॉट प्लेस के इस हनुमान मंदिर, इसकी महिमा और इस मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताते हैं।

दिल्ली के कनॉट प्लेस का प्राचीन हनुमान मंदिर

कनॉट प्लेस में स्थित इस हनुमान मंदिर को काफी प्राचीन बताया जाता है। मान्यता है कि यहां उपस्थित हनुमान जी स्वयंभू हैं। इसी मंदिर के पास बना शनि मंदिर भी काफी प्राचीन है। इस मंदिर का जुड़ाव महाभारत काल से है। कहते हैं कि दिल्ली का ऐतिहासिक नाम इंद्रप्रस्थ है, जिसे यमुना नदी के किनारे पांचवों द्वारा बसाया गया था। 

उस समय पांडव इंद्रप्रस्थ पर और कौरव हस्तिनापुर पर राज्य करते थे। ये दोनों ही कुरु वंश से निकले थे। इंद्रप्रस्थ की स्थापना के समय पांडवों ने इस शहर में पांच हनुमान मंदिरों की स्थापना की थी। ये मंदिर उन्हीं पांच में से एक है। कहते हैं कि मध्यकालीन समय में तुलसीदास जी ने भी अपने दिल्ली यात्रा के समय इस मंदिर के दर्शन किये थे।

इस हनुमान मंदिर के वर्तमान इमारत का निर्माण आंबेर के महाराजा मान सिंह प्रथम (1540-1614) ने मुगल सम्राट अकबर के शासन काल में कराया था। इसका विस्तार महाराजा जयसिंह द्वितीय (1688-1743) ने जंतर मंतर के साथ ही करवाया था। इसके बाद भी इमारत में समय समय पर कुछ कुछ सुधार, बदलाव आदि होते रहे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020हनुमान जीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठPanchang 15 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 15 April 2026: आज वृषभ राशिवालों के भाग्य में कोई बड़ी उपलब्धि, जानें अपनी राशि का भविष्य