लाइव न्यूज़ :

April Festivals 2024 List: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी से लेकर हनुमान जयंती, देखें अप्रैल के ये व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: April 01, 2024 3:56 PM

April Festivals 2024 List: अप्रैल माह में ही हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत (9 अप्रैल से) होने जा रही है और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी, जिसका समापन रामनवमी (17 अप्रैल) के दिन होगा। इसी महीने चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

Open in App

April Festivals 2024 List: अप्रैल माह 2024 प्रारंभ हो चुका है। हिन्दू व्रत-त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास है। इस महीने की शुरुआत शीतला सप्तमी (1 अप्रैल) व्रत के साथ हुई। अप्रैल माह में ही हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत (9 अप्रैल से) होने जा रही है और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी, जिसका समापन रामनवमी (17 अप्रैल) के दिन होगा। इसी महीने चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 13 अप्रैल को कृषि उत्सव बैसाखी मनायी जाएगी। अप्रैल माह में राम जन्मोत्सव के साथ-साथ हनुमान जयंती (23 अप्रैल) को पड़ रही है। आइए देखते हैं अप्रैल माह में कौन-कौन प्रमुख व्रत त्यौहार कब-कब पड़ने वाले हैं:-

अप्रैल व्रत-त्योहारों की सूची

01 अप्रैल 2024, सोमवार - शीतला सप्तमी, कालाष्टमी02 अप्रैल 2024, मंगलवार - शीतला अष्टमी (बासोड़ा)05 अप्रैल 2024, शुक्रवार - पापमोचनी एकादशी06 अप्रैल 2024, शनिवार -  शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत07 अप्रैल 2024, रविवार - मासिक शिवरात्रि08 अप्रैल 2024,   सोमवार - चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण09 अप्रैल 2024, मंगलवार - चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा11 अप्रैल 2024, गुरुवार - मत्स्य जयंती, गौरी पूजा12 अप्रैल 2024, शुक्रवार - लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी13 अप्रैल 2024,   शनिवार - बैसाखी14 अप्रैल 2024, रविवार - यमुना छठ16 अप्रैल 2024, मंगलवार - मासिक दुर्गाष्टमी17 अप्रैल 2024, बुधवार - रामनवमी19 अप्रैल 2024, शुक्रवार - कामदा एकादशी20 अप्रैल 2024, शनिवार - वामन द्वादशी23 अप्रैल 2024, मंगलवार - हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा व्रत27 अप्रैल 2024, शनिवार - विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत

अप्रैल 2024 में ग्रहों का राशि परिवर्तन

2 अप्रैल 2024    मंगलवार    बुध वक्री4 अप्रैल 2024    गुरुवार    बुध अस्त9 अप्रैल 2024    मंगलवार    बुध का मीन राशि में गोचर13 अप्रैल 2024    शनिवार    सूर्य का मेष राशि में गोचर23 अप्रैल 2024    शनिवार    मंगल का मीन राशि में गोचर25 अप्रैल 2024    सोमवार    शुक्र का मेष राशि में गोचर25 अप्रैल 2024    सोमवार    शुक्र अस्त25 अप्रैल 2024    सोमवार    बुध मार्गी30 अप्रैल 2024    शनिवार    बुध उदय 

टॅग्स :हिंदू त्योहारचैत्र नवरात्रिराम नवमीहनुमान जयंतीसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कईं शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

पूजा पाठGanga Saptami Katha: जब क्रोध में गंगा नदी को पूरा पी गए महर्षि जह्नु, फिर आगे क्या हुआ? पढ़ें गंगा सप्तमी की रोचक कथा

पूजा पाठSkanda Sashti in May 2024: कब है स्कंद षष्ठी व्रत? यहां जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर कैसे करें मां लक्ष्मी को खुश?, इन 5 मंत्रों का करें जाप ...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSita Navami 2024: सीता नवमी पर पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए करें जरूर करें यह उपाय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 16 May 2024: आज इन 4 राशियों के योग में है धन, जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

पूजा पाठआज का पंचांग 16 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 May 2024: मिथुन राशिवालों के लिए किस्मत आजमाने का है अच्छा दिन, पढ़ें सभी राशियों का फल

पूजा पाठआज का पंचांग 15 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय