Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना क्यों खरीदा जाता है?, आपको बता दें अक्षय का मतलब होता है जो कभी खत्म न हो। ऐसी मान्यता है की इस दिन दान, पूजा या फिर कोई शुभ काम करने से उसका फल कभी कम नहीं होगा और बढ़ता है। इसी वजह से लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदते हैं ताकि वो बढ़ती रहे, वहीं सोना सिर्फ एक धातु नहीं बल्कि इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। क्यों की लोग ये मानते हैं 'घर में लक्ष्मी आएंगी और कभी जाएंगी नहीं।' जैसा की अब सोना महंगा हो गया है और हर कोई सोना नहीं खरीद सकता ऐसे में आप अक्षय तृतीया पर अपने बजट में चांदी, पीतल या तांबे के बर्तन, साबुत धनिया (धन वृद्धि का प्रतीक), झाड़ू (लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है), गोमती चक्र और श्रीयंत्र भी खरीद सकते हैं। सबसे काम की बात अगर आप ये सोचते हैं की सोना नहीं लिया तो कुछ गलत हो जाएगा तो ऐसा बिलकुल गलत है, अक्षय तृतीया का असली मतलब है अच्छा काम करना, सकारात्मक शुरुआत करना और कुछ ऐसा करना जो आगे बढ़े।
1. चांदी
2. पीतल या तांबे के बर्तन
3. साबुत धनिया
4. गोमती चक्र
5. झाड़ू
6. श्रीयंत्र
7. छोटा सा निवेश (जैसे FD, SIP या प्रॉपर्टी की शुरुआत)