लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा में मारपीट के बाद कांग्रेस के तीन विधायक हुए निलंबित

By IANS | Updated: March 14, 2018 20:17 IST

विधानसभाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने प्रताप दुधट और अमरीश डेर को तीन साल के लिए और बलदेव ठाकुर को सदन में उग्र दृश्य प्रस्तुत करने के लिए निलंबित कर दिया। विधानसभाध्यक्ष के सख्त कदम उठाने पर विपक्षी दल कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। 

Open in App

गांधीनगर, 14 मार्च: गुजरात में कांग्रेस के तीन विधायकों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। दो विधायकों को अभूतपूर्व तरीके से तीन साल के लिए जबकि एक विधायक को एक साल के लिए निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए विधायक साबरमती स्थित आसाराम आश्रम में दो बच्चों की मौत के संबंध में चर्चा की मांग कर रहे थे। 

विधानसभाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने प्रताप दुधट और अमरीश डेर को तीन साल के लिए और बलदेव ठाकुर को सदन में उग्र दृश्य प्रस्तुत करने के लिए निलंबित कर दिया। विधानसभाध्यक्ष के सख्त कदम उठाने पर विपक्षी दल कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। 

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रम मदाम ने 2008 में आश्रम में हुई दो बच्चों की मौत को लेकर सवाल किया जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप सिंह जडेजा सदन का वक्त बर्बाद करने पर चर्चा करना चाहते थे। इसके तुरंत बाद विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया। 

कांग्रेस विधायक ने जानना चाहा कि क्या सरकार मामले की जांच क लिए गठित आयोग की रिपोर्ट सदन में पेश करेगी। लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। 

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह शर्मनाक घटना है जो गुजरात विधानसभा में कभी नहीं हुई। सदन में कांग्रेस विधायक विक्रम मदाम, प्रताप दुधट और अंबरीश डेर के कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं और विधानसभाध्यक्ष से आग्रह करने जा रहे हैं कि वे इसे मीडिया को प्रदान करें।"

टॅग्स :कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

राजनीति अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट