लाइव न्यूज़ :

चप्पल उछाले जाने पर नीतीश ने कहा : बहुत से लोग प्रचार के चक्कर में उटपटांग काम करते हैं

By भाषा | Updated: October 15, 2018 02:29 IST

11 अक्तूबर को एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक द्वारा उनकी ओर चप्पल फेंके जाने की चर्चा करते हुए रविवार को कहा कि बहुत से लोग प्रचार के चक्कर में उटपटांग काम करते हैं।

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत 11 अक्तूबर को एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक द्वारा उनकी ओर चप्पल फेंके जाने की चर्चा करते हुए रविवार को कहा कि बहुत से लोग प्रचार के चक्कर में उटपटांग काम करते हैं। 

उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अपनी पार्टी जदयू द्वारा पटना शहर के बापू सभागार में आयोजित छात्र समागम में भाग ले रहे चंदन नामक एक युवक द्वारा आरक्षण नीति के विरोध में मंच की ओर चप्पल फेंके जाने का जिक्र करते हुए कहा कि पर आजकल देखिए जितना भी अच्छा आप काम करते रहिए उसका कोई महत्व नहीं है । अगर एक ने चप्पल उठाकर फेंक दिया तो उसकी जोरशोर से चर्चा होने लगी ।

नीतीश ने कहा हमलोगों की सेवा के प्रति समर्पित हैं और आगे उनके लिए काम करते रहेंगे।नीतीश ने कहा कि मेरा विश्वास प्रारंभ से ही न्याय के साथ विकास में है। सरकार में आने के बाद से ही न्याय के साथ विकास के कार्य में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि आज तकनीक का दुरुपयोग भी हो रहा है और समाज में कटुता एवं घृणा का वातावरण कुछ लोग पैदा कर रहे हैं। इससे सचेत रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1956 में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। बुद्ध का संदेश शांति और अहिंसा का था, वे कटुता के हिमायती नहीं थे। हमलोग बाबा साहब के संदेशों को आत्मसात करने के लिए संकल्प लें।।

कार्यक्रम को पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधान पार्षद अशोक चौधरी, डिक्की के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री रवि कुमार नारा, भारत सरकार के पूर्व सचिव पी एस कृष्णन, सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

टॅग्स :नितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?