लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: सीएम गहलोत बोले- राजस्थान में चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा लॉकडाउन, तब्लीगी जमात गंभीर मामला

By भाषा | Updated: April 7, 2020 15:05 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ''राज्य में कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में लॉकडाउन एकसाथ नहीं खोला जा सकता है । चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। जो भी फैसला होगा सोच-समझकर होगा।''

Open in App
ठळक मुद्देजिन राज्यों और जिन देशों ने कोरोना को गंभीरता लिया वहां इसका प्रसार नहीं हो पाया। राजस्थान भी उनमें से एक है।सरकार के कई कदमों के उल्लेख करते हुए गहलोत ने कहा कि इस मुश्किल समय में राजस्थान की जनता में विश्वास पैदा हुआ है।

नई दिल्लीः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में लॉकडाउन को एकसाथ खोलने की संभावना से इनकार करते हुए कहा मंगलवार को कहा कि इस पर चरणबद्ध तरीके से कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के संदर्भ में एक कार्यबल का गठन किया गया है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर सोच-समझकर निर्णय होगा।

गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ''राज्य में कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में लॉकडाउन एकसाथ नहीं खोला जा सकता है । चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। जो भी फैसला होगा सोच-समझकर होगा।''

उन्होंने कहा, ''जिन राज्यों और जिन देशों ने कोरोना को गंभीरता लिया वहां इसका प्रसार नहीं हो पाया। राजस्थान भी उनमें से एक है।'' अपनी सरकार के कई कदमों के उल्लेख करते हुए गहलोत ने कहा कि इस मुश्किल समय में राजस्थान की जनता में विश्वास पैदा हुआ है।

तब्लीगी जमात के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। किसी ने गलती की है तो सजा मिलनी चाहिए। ऊपरी अदालत के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से इस मामले की जांच करनी चाहिए ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर ऐसा माहौल बना दिया गया है जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई के समय नहीं होना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतराजस्थानदिल्लीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा