लाइव न्यूज़ :

Raju Srivastav: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद चल रहा था इलाज, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: September 21, 2022 11:21 IST

Open in App
1 / 6
अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले करीब डेढ़ महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे।
2 / 6
राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। जिम में कसरत करने के दौरान छाती में दर्द की शिकायत और अचानक गिर जाने के बाद उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
3 / 6
अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। हालांकि कई दिनों तक वे होश में नहीं आ सके थे। बाद में उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार की भी खबरें आई थी।
4 / 6
हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा हुआ था। पिछले हफ्ते उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी कि हास्य कलाकार वेंटिलेटर पर ही थे।
5 / 6
राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी।
6 / 6
इस शो के बाद 'गजोधर' नाम से भी काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे।
टॅग्स :राजू श्रीवास्तवहिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो