लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti: 'मकर संक्रांति' पर पवित्र स्नान के लिए गंगासागर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

By संदीप दाहिमा | Published: January 14, 2023 2:40 PM

Open in App
1 / 5
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के सागर आइलैंड में ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर गंगासागर में पवित्र स्नान करने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हालांकि, गंगासागर में पवित्र स्नान का समय शनिवार शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा लेकिन हजारों श्रद्धालुओं ने हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम में सुबह ही डुबकी लगाई तथा कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की। (Photo Credit: ANI)
2 / 5
पांच जनवरी से लेकर शुक्रवार शाम तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगासागर मेले में पहुंच चुके हैं जिसे कुंभ मेले के बाद सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है। झारखंड के चाईबासा के रहने वाले राम स्वरन ने कहा, ‘‘गंगा (हुगली नदी) में डुबकी लगाने के बाद मेरे सारे पाप धुल गए।’’ (Photo Credit: ANI)
3 / 5
कुछ श्रद्धालुओं को सागर आइलैंड में गंगासागर मेले तक जाते समय गाना गाते और नाचते हुए देखा गया। सागर आइलैंड कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। इस बीच, तटरक्षक बल और आपदा प्रबंधन दल के कर्मियों ने तटरेखा पर चौकसी बढ़ा दी है तथा पुलिस और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को मेला मैदान में तैनात किया गया है। (Photo Credit: ANI)
4 / 5
गंगासागर मेले पर नजर रखने के लिए 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 25 ड्रोन तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस वार्षिक मेले के लिए सागर आइलैंड पर देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं और दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के लिए गंगासागर सुरक्षित पहुंचने के लिए मुरीगंगा नदी को पार करते लोगों की भीड़ को संभालने की चुनौती है। (Photo Credit: ANI)
5 / 5
हरिद्वार: उन्होंने कहा, ‘‘घने कोहरे के कारण सुबह करीब तीन घंटे तक सागर आइलैंड जाने वाली जहाज और बस सेवाओं को रोका गया था लेकिन अब सब कुछ सामान्य है।’’ (Photo Credit: ANI)
टॅग्स :मकर संक्रांतिहिंदू त्योहारपश्चिम बंगालगंगासागर मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतOne Nation, One Election: 'एक राष्ट्र एक चुनाव' से सहमत नहीं ममता बनर्जी, समिति को पत्र लिखकर जताई आपत्ति

पूजा पाठMakar Sankranti 2024: आने वाली है मकर संक्रांति, खाते हैं खिचड़ी, लेकिन मनाते हैं क्यों इस पर्व को, जानिए यहां

भारतWest Bengal: गृह मंत्रालय ने संदेशखाली ईडी हमले की घटना पर ममता सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

बॉलीवुड चुस्कीMusic maestro Rashid Khan: नहीं रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान, प्रोस्टेट कैंसर ने ली जान

पूजा पाठLohri 2024 Date: 13 या 14 जनवरी कब है लोहड़ी? नोट करें सही समय और डेट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठLohri 2024: पंजाब में किस तरह लोहड़ी मनाते हैं लोग? जानें त्योहार से जुड़ी परंपरा

पूजा पाठआज का पंचांग 11 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 January: आज मीन, वृषभ और कन्या राशिवालों की स्वास्थ्य चिंता होगी दूर, ऊर्जा से रहेंगे भरपूर

पूजा पाठआज का पंचांग 10 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 January: आज इन राशिवालों का चुनौतियों से होगा सामना, रहना होगा सावधान