लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर विजय दर्डा की पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप' का विमोचन, कार्यक्रम में शशि थरूर, डॉक्टर संजय बारू शामिल, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: May 30, 2023 18:24 IST

Open in App
1 / 7
लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉक्टर विजय दर्डा की नई पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन कांग्रेस नेता डॉक्टर शशि थरूर ने मंगलवार को किया।
2 / 7
इस कार्यक्रम को नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ के स्पीकर हॉल में अपराह्न साढ़े चार बजे आयोजित किया गया। यह पुस्तक डॉक्टर दर्डा के साप्ताहिक लेखों का संकलन है।
3 / 7
जो 2011 और 2016 के बीच लोकमत मीडिया समूह के समाचार पत्रों और देश के अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित हुए थे। विमोचन कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के सलाहकार और लेखक डॉक्टर संजय बारू भी मुख्य रूप से मौजूद हैं।
4 / 7
'रिंगसाइड' में विज्ञान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े शोधपूर्ण आलेख हैं।
5 / 7
इसमें प्रख्यात व्यक्तित्वों के बारे में टिप्पणियां भी शामिल हैं जिन्होंने भारत और दुनिया में सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
6 / 7
पुस्तक विमोचन के दौरान मंच पर सभी मुख्य अतिथि समेत अन्य लोग भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित हुए।
7 / 7
पुस्तक में पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की एक बौद्धिक यात्रा पर ले जाएगा। यह पुस्तक समकालीन राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं और घटनाक्रमों का प्रतिबिंब है।
टॅग्स :लोकमत नागपुरशशि थरूरदिल्लीनागपुरफारुख अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र