Delhi-NCR में बारिश, खुशनुमा मौसम, हल्की बारिश का अनुमान By संदीप दाहिमा | Published: May 01, 2023 11:43 AMOpen in App1 / 5दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2 / 5सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया। 3 / 5मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 4 / 5भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 / 5यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था। दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। और पढ़ें Subscribe to Notifications