Fire in Delhi: नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई लोगों के फसे होने की आशंका By संदीप दाहिमा | Published: November 01, 2022 12:33 PMOpen in App1 / 5दिल्ली के नरेला में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत की आशंका है। जबकि कई लोगों की झुलसने की खबर हैं। कुछ लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की सूचना है। पुलिस के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। (Pic Credit ANI)2 / 5हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में अग्निशमन की 10 गाड़ियां भेजी गई हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है। अधिकारियों के अनुसार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। (Pic Credit ANI)3 / 5न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कुछ बाहर निकाले गए लोग मामूली रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल आग की इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। (Pic Credit ANI)4 / 5आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि 8 से 10 लोग अभी अंदर फंसे हो सकते हैं। इससे पहले इसी साल सितंबर में भी नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में आग लगने की घटना सामने आई थी। (Pic Credit ANI)5 / 5दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। (Pic Credit ANI) और पढ़ें Subscribe to Notifications