लाइव न्यूज़ :

स्किन की बीमारियां हो सकती हैं खत्म, बस रात में सोने से पहले चबा लें ये 5 पत्ते

By संदीप दाहिमा | Published: November 30, 2019 7:10 AM

Open in App
1 / 6
बहुत से फल, फूल, पौधे और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल सदियों से दवा के रूप में किया जाता है, अनार के पत्ते भी उन्हीं में एक हैं। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अनार के पत्ते खाने योग्य होते हैं। लेकिन उन्हीं पत्तों का चयन करें जिन्हें स्प्रे नहीं किया गया है और उन्हें अच्छी तरह से धोएं।
2 / 6
अनार के पत्तों का इस्तेमाल सलाद, फलों और सब्जियों के साथ स्मूदी या जूस में, कढ़ी, पास्ता सॉस या सूप जैसे व्यंजनों में पालक विकल्प के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप अनार के पत्तों की चाय भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं अनार के पत्ते आपके लिए किस तरह फायदेमंद हो सकते हैं।
3 / 6
गार्डन डॉट इकोके अनुसार, एक्जिमा त्वचा की सबसे घातक बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति लगातर खुजली और जलन से परेशान हो जाता है। कई बार तो गंभीर घाव भी हो जाते हैं और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। यह रोग वंशानुगत रूप से भी होता है, ऐसा माना जाता है कि इस चर्म रोग से छुटकारा पाने के लिए आप अनार के पत्तों को पीसकर लगा सकते हैं जिससे आपको कुछ दिनों में आराम मिलना शुरू हो सकता है।
4 / 6
बता दें कि कम खाने से धीरे-धीरे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है और आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। भूख बढ़ाने के लिए आपको अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप रोजान कुछ पत्ते चबा सकते हैं या उन्हें सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 / 6
पाचन तंत्र खाने को एनर्जी में बदलकर शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। इसलिए बिना अच्छे पाचन तंत्र के सेहतमंद रहना मुश्किल है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
6 / 6
भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या के शिकार हैं। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं। इसके लक्षणों में रात में सोने में कठिनाई, रात के दौरान जागना, दैनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या, नींद और थकावट महसूस होना शामिल हैं। इससे बचने के लिए आप अनार के पत्तों की चाय पी सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है दलिया, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में

स्वास्थ्यBenefits Of Honey: अस्थमा, दस्त की समस्या में राहत देता है शहद, घटाता है मोटापा, जानिए शहद के आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्यSaree Cancer: क्या साड़ी को कसकर बांधने से हो सकता है कैंसर? जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीकों के बारे में

स्वास्थ्यBenefits Of Neem: नीम दांतों को रखता है मजबूत, शरीर के लिए है बेहद फायदे, जानिए इसके औषधीय गुण

स्वास्थ्यProtect Your Eyes In Summer: गर्मियों में कैसे रखें आंखों को महफूज, जानिए आई केयर के कुछ टिप्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यब्लॉग: वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं में गंभीर चुनौती बना मलेरिया

स्वास्थ्यAmbedkar Nagar Wedding Ceremony: शादी में 'चाऊमीन-बर्गर', खाना पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती कराए गए 70 लोग

स्वास्थ्यएक अध्ययन में हुआ खुलासा, पुरुष डॉक्टरों की तुलना में महिला डॉक्टर ने किया ये काम, जिससे मृत्यु दर में हुआ सुधार

स्वास्थ्यअब 65 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति भी खरीद सकेंगे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, IRDAI ने नियमों में बदलाव किया

स्वास्थ्यSummer Diet Tips: गर्मियों में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, डाइट में शामिल करें ये आहार, सेहत रहेगी दुरुस्त