लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन सब वेरिएंट BA.4, BA.5 के 23 नए मामले, मरीजों की कुल संख्या 49 हुई

By संदीप दाहिमा | Updated: June 25, 2022 22:35 IST

Open in App
1 / 5
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के उपस्वरूप बीए.4 और बीए.5 के 23 मामले सामने आने से ऐसे मरीजों की संख्या 49 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई स्थित कस्तूरबा अस्पताल केंद्रीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार 23 मामलों में बीए.5 के 17 और बीए.4 के छह मरीज हैं।
2 / 5
राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे में इन मरीजों की रिपोर्ट का विश्लेषण कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि पुष्टि वाले 49 मामलों में से 28 मुंबई के, 15 पुणे के, चार नागपुर के और दो ठाणे के थे।
3 / 5
कस्तूरबा प्रयोगशाला में एक जून से 18 जून के बीच 364 नमूनों की जांच की गई। मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 840 नए मामले आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमितों की कुल संख्या 11,04,600 और मृतक संख्या 19,594 हो गई है।
4 / 5
एक दिन पहले संक्रमण के 1898 मामले आए थे। बीएमसी के बुलेटिन में बताया गया कि मुंबई में 92 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
5 / 5
अब तक कुल 10,72,963 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 12,043 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 7733 जांच के साथ अब तक 1,74,59,528 नमूनों की जांच की गई है।
टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)महाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारतMaharashtra में कोरोना के 13 नए मामले, 1 व्यक्ति की मौत

भारतमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,318

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,281

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोविड के 61 नए मरीज सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत