लाइव न्यूज़ :

लिवर साफ करने के उपाय, लिवर में जमा गंदगी निकलेगी बाहर, अपनाएं ये 6 आसान टिप्स

By संदीप दाहिमा | Updated: January 13, 2023 07:25 IST

Open in App
1 / 6
हल्दी एक ऐसा अद्भुत मसाला है जो न खाने को रंग देता है बल्कि लिवर की गंदगी हटाने का भी काम करता है। यह एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है। आधा चम्मच हल्दी को एक गिलास गर्म पानी के साथ काली मिर्च के साथ सुबह सबसे पहले सेवन करें।
2 / 6
ग्रीन टी प्लांट बेस्ड एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती है जो लिवर की चर्बी को खत्म करने और लिवर के कार्य को बढ़ावा देने में मदद करती है। फैटी लिवर की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए हर दिन 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन शुरू करें।
3 / 6
लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक लिवर एंजाइम को सक्रिय करते हैं जो शरीर से विषाक्त को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें एलिसिन और सेलेनियम जैसे यौगिकों की उच्च मात्रा होती है जो लिवर को किसी भी विषाक्त क्षति से बचाने में मदद करता है। बिस्तर पर जाने से पहले रोजाना रात में दो लहसुन खाएं।
4 / 6
लिवर के कामकाज बेहतर करने के लिए आयुर्वेद में आंवला का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक चम्मच सूखे आंवले के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं और बेहतर परिणाम के लिए इसे सुबह खाली पेट पिएं।
5 / 6
करेला बेशक एक कड़वी सब्जी है लेकिन यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। नियमित रूप से करेले का जूस पीने से आपको लिवर को साफ रखने में मदद मिल सकती है।
6 / 6
विभिन्न अध्ययनों के अनुसार कम मात्रा में कॉफी पीना फैट के निर्माण को रोककर लिवर की रक्षा कर सकता है और लिवर की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। आपको इसे प्रतिदिन दो कप तक सीमित करना चाहिए और इसे बिना चीनी और दूध के लेना चाहिए।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर