लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Vaccine: उत्तर प्रदेश ने रच दिया इतिहास, 32 करोड़ से अधिक खुराक देने वाला देश का पहला राज्य

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2022 20:47 IST

Open in App
1 / 7
उत्तर प्रदेश कोविड-19 टीका की 32 करोड़ से अधिक खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह दावा किया।
2 / 7
उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए बेहतरीन रणनीति के तहत काम कर रही है, जिसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने शनिवार को टीकाकरण में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
3 / 7
शनिवार को दोपहर 12 बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में दी गई कुल 189 करोड़ खुराक में से 32.01 करोड़ उत्तर प्रदेश की है।
4 / 7
कोविड महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से 12 से 17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को टीकाकरण का सुरक्षा कवच दे रही है।
5 / 7
राज्य में अब तक 15-17 आयु वर्ग के 2,34,32,056 से अधिक बच्चों और 12-14 आयु वर्ग के 74,16,435 से अधिक बच्चों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।
6 / 7
बच्चों के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों से उत्तर प्रदेश में टीकों की खुराक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए हैं।
7 / 7
अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश ने 10 जनवरी से फ्रंटलाइन और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक देना शुरू किया है और अब तक राज्य में 29.35 लाख से अधिक 'एहतियाती खुराक' दी जा चुकी है। 
टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथकोवाक्सिनकोविड-19 इंडियाकोविशील्‍डकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए