पत्तों के पीछे छिपी जाह्नवी कपूर का दिखा दिलकश अंदाज, देखें वायरल तस्वीरें By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 20, 2021 11:02 AMOpen in App1 / 8हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने काम से फुरसत निकालकर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।2 / 8इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर पत्तों के पीछे छिपी दिलकश अंदाज में पोज देते नज़र आ रही हैं। जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।3 / 8जाह्नवी कपूर के फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'Kisses from the Sun'.4 / 8जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।5 / 8जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता हैं और मां बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी है।6 / 8जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद जाह्नवी अपनी दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना में एक कारगिल गर्ल का रोल निभा रही है, फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने वाली है। 7 / 8जान्हवी कपूर अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म रूही में नजर आने वाली हैं।8 / 8जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम पर 11.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications