लाइव न्यूज़ :

विलियमसन ने कहा, चुनौतीपूर्ण सत्र लेकिन हायतौबा नहीं मचा सकते

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:52 IST

Open in App

दुबई, चार अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यह सत्र उनके लिये चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन इसको लेकर किसी को हायतौबा नहीं मचानी चाहिए।

विलियमसन ने डेविड वार्नर से सनराइजर्स की कप्तानी संभाली थी लेकिन इससे भी उसका भाग्य नहीं बदला और टीम का इस बार तालिका में अंतिम स्थान पर रहना तय है।

विलियमसन ने सनराइजर्स की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों छह विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘पिचों में काफी भिन्नता है और हमने देखा है कि वे टीम सफल रही जिन्होंने इन पिचों से अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया। हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि इस पर हायतौबा न मचायें। हमारे लिये यह निश्चित तौर पर चुनौतीपूर्ण सत्र रहा। ’’

उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता तो बहुत चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जिससे परेशानियां ही बढ़ती हैं।

विलियमसन ने कहा, ‘‘मेरा निजी तौर पर मानना है कि टूर्नामेंट के दूसरे चरण में कप्तान के तौर पर मैंने यह प्रयास किया कि खिलाड़ियों का ध्यान न बंटे। कई चीजें होती हैं जिनसे खिलाड़ियों का ध्यान बंट सकता है। ’’

उन्होंने निराशा जतायी कि उनकी टीम पावरप्ले के छह ओवरों में अधिक से अधिक रन जुटाने में असफल रही।

विलियमसन ने कहा, ‘‘हमारे पास 140-150 रन तक पहुंचने का मौका था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाये। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!