लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएफआई ने आईएसडब्ल्यूएआई को राष्ट्रीय महासंघ के तौर पर मान्यता दिये जाने को चुनौती दी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएफएस) के तौर पर ‘भारतीय शैली की भारतीय कुश्ती संघ (आईएसडब्ल्यूएआई)’ को मान्यता देने के फैसले को चुनौती देते हुए खेल मंत्रालय को लिखा है कि यह खेल संहिता का उल्लंघन है।

खेल मंत्रालय ने पिछले महीने मिट्टी पर आयोजित होने वाले इस खेल की पारंपरिक शैली (दंगल) के मामलों के संचालन के लिए आईएसडब्ल्यूएआई को राष्ट्रीय महासंघ के रूप में मान्यता दी थी।

डब्ल्यूएफआई ने तर्क दिया कि आईएसडब्ल्यूएआई खेल संहिता 2011 में निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करता है और देश में एक खेल के प्रबंधन करने के लिए दो संघ नहीं हो सकते हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हम समझ नहीं पा रहे है कि मंत्रालय ने किस आधार पर इस संघ को मान्यता दी है। हमने इस बारे में 23 मार्च को मंत्रालय को लिखा था। खेल संहिता के मुताबिक एक खेल के लिए दो संघ नहीं हो सकते है।’’

अपने पत्र में डब्ल्यूएफआई ने पूछा है कि मूक-बधिर पहलवानों के लिए संघ के मामले की तरह इस बार उसकी राय क्यों नहीं मांगी गई।

सूत्र ने सवाल उठाया, ‘‘ हाल ही में मूक-बधिर पहलवानों के खेल के प्रबंधन के लिए एक संघ ने मान्यता मांगी तो मंत्रालय ने हमारी राय मांगी थी। हमने इस पर आपत्ति जताई थी कि चूंकि इस खेल के लिए हम एकमात्र निकाय हैं। मंत्रालय ने इस बार हमसे सलाह क्यों नहीं ली?’’

डब्ल्यूएफआई ने अपने पत्र में कहा है कि खेल संहिता में स्पष्ट रूप से इस बात का उल्लेख है कि कि एनएसएफ के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाली संस्था को कानूनी विवाद में नहीं फंसा होना चाहिये, लेकिन डब्ल्यूएफआई और आईएसडब्ल्यूएआई से जुड़ा मामला 2018 से चल रहा है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘ इसके अलावा, संहिता के उपबंध 3.8 में कहा गया है कि एनएसएफ के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करना जरूरी है। पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय दंगल का आयोजन हम कर रहे है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ उपबंध 3.15 के मुताबिक एनएसएफ को संबंधित खेल के वैश्विक संचालक निकाय से मान्यता प्राप्त होना चाहिये लेकिन इस मामले में यूडब्ल्यूडब्ल्यू (युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) से उसे मान्यता नहीं मिली है।’’

यह पता चला है कि डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस मामले पर चर्चा करने के लिए खेल मंत्री किरेन रीजीजू से पहले ही मिल चुके हैं और उनसे वादा किया गया है कि डब्ल्यूएफआई की चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!