लाइव न्यूज़ :

नटराजन की जगह उमरान मलिक कोविड -19 विकल्प के तौर पर सनराइजर्स से जुड़े

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:11 IST

Open in App

दुबई, 24 सितंबर जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कोविड-19 से संक्रमित खिलाड़ी टी नटराजन के विकल्प के तौर पर शुक्रवार को अल्प अवधि के लिए टीम में शामिल हुए।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया था।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 अभियान के लिए टी नटराजन की जगह अल्पकालिक अवधिक के लिये कोविड-19 विकल्प के रूप में मध्यम गति के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम में शामिल किया है।’’

मलिक ने जम्मू कश्मीर के लिए एक टी20 और एक लिस्ट ए मैच खेला है। इस 21 साल के गेंदबाज ने इन मैचों में चार विकेट लिये है। वह पहले से ही नेट गेंदबाज के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक , ‘‘  अनुच्छेद 6.1 (सी) के तहत,मूल टीम के सदस्य को टीम के जैव-सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में फिर से प्रवेश करने की मंजूरी मिलने तक  फ्रेंचाइजी को एक अल्पकालिक वैकल्पिक खिलाड़ी के साथ करार करने की अनुमति है।’’

इसके अनुसार, ‘‘ मलिक तब तक टीम का हिस्सा रहेंगे जब तक नटराजन ठीक नहीं हो जाते और उन्हें टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल जाती।’’

नटराजन को फिलहाल 10 दिनों के लिए पृथकवास में रखा गया है और बायो-बबल में वापस आने से पहले उन्हें जांच में दो बार नेगेटिव आना होगा। तीस साल के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 24 आईपीएल मैचों में 20 विकेट लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!