लाइव न्यूज़ :

अपमानजनक पोस्ट के कारण कावानी पर तीन मैचों का प्रतिबंध

By भाषा | Updated: January 1, 2021 10:40 IST

Open in App

मैनचेस्टर, एक जनवरी (एपी) अश्वेत लोगों के लिये स्पेनिश भाषा के एक फिकरे का इस्तेमाल करने वाले मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी पर इंग्लिश फुटबॉल संघ ने तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है हालांकि इस खिलाड़ी का कहना है कि वह संबोधन उन्होंने प्यार से दिया था ।

कावानी पर एक लाख पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया है ।

एफए ने कहा कि उसकी टिप्प्णी अपमानजनक, अनुचित , आक्रामक और खेल की छवि को ठेस पहुंचाने वाली थी । उरूग्वे के इस स्ट्राइकर ने अक्टूबर में प्रीमियर लीग मैच में युनाइटेड की 3 . 2 से जीत में दो गोल करने के बाद इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट की थी ।

कावानी इसके लिये पहले ही माफी मांग चुके हैं । क्लब ने कहा ,‘‘ एडिंसन कावानी को पता नहीं था कि उनके शब्दों को कैसे तोड़ मरोड़कर पेश किया जा सकता है । वह उस पोस्ट के लिये माफी मांग चुके हैं । उनका कहना है कि एक करीबी दोस्त के बधाई संदेश पर धन्यवाद देने के लिये उन्होंने उन शब्दों का इस्तेमाल किया था और वह फुटबॉल में नस्लवाद के सख्त खिलाफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!