लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी लीग के मैच में दर्शकों ने मचाया हुड़दंग

By भाषा | Updated: September 19, 2021 10:08 IST

Open in App

पेरिस, 19 सितंबर (एपी) मौजूदा चैंपियन लिली और लेन्स के बीच खेले गये फ्रांसीसी फुटबॉल लीग के मैच में दर्शकों ने जमकर हुड़दंग मचाया जिससे मध्यांतर के बाद लगभग आधे घंटे तक खेल नहीं हो पाया।

शनिवार को खेले गये इस मैच में पहला हॉफ छूटने के बाद लेन्स के समर्थक मैदान पर आ गये और इसके बाद लिली के समर्थकों से भिड़ गये। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को उन्हें मैदान से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी जिसके बाद मैच जारी रखने को लेकर आपात बैठक बुलायी गयी। बैठक में मैच जारी रखने का निर्णय किया गया जिसमें लेन्स ने 1-0 से जीत दर्ज की। उसकी तरफ से यह गोल प्रजेमिस्लाव फ्रैंकोवस्की ने 73वें मिनट में किया।

फ्रांसीसी लीग में इससे पहले नीस और मार्सेली के बीच अगस्त में खेले गये मैच में भी दर्शकों ने व्यवधान डाला था। नीस के प्रशंसक मैदान पर उतर आये थे और उन्होंने मार्सेली के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ हाथापायी की थी। इसके बाद यह मैच रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!