लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 2, 2021 11:54 IST

Open in App

मुंबई, दो अप्रैल पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के छह दिन बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस 47 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी।

तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिये आभार। चिकित्सा सलाह के तहत एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों में मैं घर वापस लौट जाऊंगा। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। ’’

तेंदुलकर को 27 मार्च को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया था और इसके बाद वह घर में ही पृथकवास पर थे।

भारत की 2011 की विश्व कप जीत में शामिल रहे इस दिग्गज बल्लेबाज ने इस उपलब्धि की 10वीं वर्षगांठ पर अपने साथियों को बधाई भी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी भारतीयों और मेरे साथियों को हमारी विश्व कप जीत की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई। ’’

तेंदुलकर के अलावा पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान, उनके भाई यूसुफ और एस बद्रीनाथ ने घोषणा की थी कि उन्हें कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है। इन सभी ने हाल में रोड सेफ्टी विश्व सीरीज चैलेंज में भाग लिया था।

रायपुर में खेले गये इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने तेंदुलकर की अगुवाई में जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट के लिये दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!