लाइव न्यूज़ :

बंगाल को हराकर तमिलनाडु ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, कर्नाटक ने मुंबई को हराया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 दिसंबर दिनेश कार्तिक (87), बाबा इंद्रजीत (64) और जे कौशिश (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद रघुपति सिलाम्बरासन (28 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर तमिलनाडु ने विजय हजारे राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट में एलीट ग्रुप बी के मैच में शनिवार को यहां बंगाल को 146 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तमिलनाडु ने आठ विकेट पर 295 रन बनाने के बाद बंगाल की पारी को 39.1 ओवर में 149 रन पर समेट दिया।

तमिलनाडु की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले 22 रन पर दो विकेट और फिर 18वें ओवर में 55 रन पर तीन विकेट गंवा दिये।

इसके बाद अनुभवी कार्तिक ने इंद्रजीत के साथ चौथे विकेट के लिए 105 और कौशिक के साथ पांचवें विकेट के लिए 74 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी।

तमिलनाडु ने आखिरी 13 ओवर में 135 रन जोड़े जिसमें एम शाहरुख खान की 12 गेंद में 32 रन की आतिशी पारी भी शामिल है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। अभिषेक दास (30) के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सका।

ग्रुप के दूसरे मैच में आर समर्थ की नाबाद 96 रन की पारी से कर्नाटक ने मुंबई को सात विकेट से हराया।

मुंबई की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने 61 रन बनाये लेकिन सूर्यकुमार यादव आठ रन का ही योगदान दे सके। कर्नाटक के लिए प्रवीण दुबे ने 29 रन देकर चार विकेट लिये।

कर्नाटक के 45.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने पांडिचेरी को पांच विकेट से हराया।

ध्रुव पटेल (चार रन पर तीन विकेट) और एल मेरिवाल (24 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने पांडिचेरी की टीम 82 रन पर ऑल आउट हो गयी । बड़ौदा ने 27.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!