लाइव न्यूज़ :

धोनी के किस्से : धोनी पर जब गुस्सा हुए द्रविड़ और बीसीसीआई सचिव ने जब उन्हें दिया ‘फोन’

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कुछ किस्सों को याद करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ को जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन एक बार महेंद्र सिंह धोनी को उनका गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

यह संदर्भ हाल के विज्ञापन का था जिसमें द्रविड़ काफी गुस्से में हैं और जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

जब सहवाग से पूछा गया कि क्या द्रविड़ कभी गुस्सा होते हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा एक बार हुआ था और यह 2006 में पाकिस्तान में एक वनडे मैच के दौरान हुआ था।

सहवाग ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘मैंने राहुल द्रविड़ को गुस्सा होते हुए देखा है। जब हम पाकिस्तान में थे और तब धोनी टीम में नये थे। धोनी ने एक शॉट खेला और वह प्वाइंट पर कैच आउट हो गये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘द्रविड़ ने धोनी पर बहुत गुस्सा किया। ‘तुम इसी तरह खेलते हो’?, ‘तुम्हें मैच खत्म करना चाहिए’। मैं भी द्रविड़ के इंग्लिश में गुस्से को देखकर हैरान हो गया, हालांकि इसमें से आधा मुझे समझ में नहीं आया। ’’

कप्तान द्रविड़ के इस गुस्से का असर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी पर दिखा जिन्होंने अगले मैच में ज्यादा शॉट नहीं लगाये।

सहवाग ने कहा, ‘‘जब धोनी अगली मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैंने देखा कि वह ज्यादा शॉट नहीं लगा रहे थे। मैं उनके पास गया और पूछा कि क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मैं दोबारा से द्रविड़ की डांट नहीं सुनना चाहता हूं। शांति से मैच खत्म करते हैं और चलते हैं। ’’

जब धोनी को ‘कॉल’ लेने के लिये बीसीसीआई सचिव ने फोन दिया। सहवाग से जब पूछा गया कि क्या यह सच है कि धोनी फोन नहीं उठाते जैसा कि एक बार वीवीएस लक्ष्मण ने अपने संन्यास के बाद मीडिया को बताया था तो उन्होंने कहा कि यह बिलकुल सच है।

सहवाग ने कहा, ‘‘एक बार ऐसा हुआ कि बीसीसीआई सचिव (नाम नहीं बताया) ने धोनी को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब अगली बार सचिव उनसे मिले तो उन्होंने एक विशेष फोन धोनी को दिया और कहा कि जब यह फोन बजेगा तो तुम्हें ये फोन उठाना ही होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि तब चयन के लिये बोर्ड बैठकें होती थीं और वह कप्तान थे तो उनसे फोन पर बात करना जरूरी था। तब से धोनी के पास बीसीसीआई द्वारा दिया गया फोन था और मैं नहीं जानता कि यह अब भी उनके पास है या नहीं। ’’

सहवाग ने कहा, ‘‘लेकिन हां, उनका एक निजी नंबर भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!