लाइव न्यूज़ :

सब जूनियर, जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप मंगलवार से, सीनियर चैंपियनशिप 26 अक्टूबर से

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:07 IST

Open in App

बेंगलुरू, 18 अक्टूबर जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार से यहां किया जाएगा जबकि सीनियर राष्ट्रीय चैंपियन 26 अक्टूबर से होगी। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते तैराकी पूल बंद रहने के कारण एसएफआई को 2020 में राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप रद्द करने के लिए बाध्य होना पड़ा था।

इस साल बेंगलुरू में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

सब जूनियर एवं जूनियर चैंपियनशिप के बाद 26 अक्टूबर से बहुप्रतीक्षित 74वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

एसएफआई के महासचिव मोनल चोकसी ने कहा, ‘‘हम रोमांचित हैं कि महामारी के कारण पूरे भारत में तैराकी गतिविधियों में व्यवधान के बाद अंतत: राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तारीखों की घोषणा करने से पहले हमें सुनिश्चित करना था कि सभी राज्यों ने प्रतिस्पर्धी तैराकों के लिए तैराकी शुरू कर दी हो। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि सभी सदस्य इकाइयां प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर सर्वसम्मत थीं।’’

जूनियर एवं सब जूनियर चैंपियन चयन ट्रायल भी होगी जिसके आधार पर एसएफआई जनवरी में दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय तैराकी टीम के साथ ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा पेश करने वाली 10 सदस्यीय टीम का चयन करेगा।

महासंघ 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए दीर्घकालिक राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत तैराकों की पहचान करेगा।

तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन नवीनीकृत बसावनगुदी एक्वाटिक केंद्र में होगा जबकि गोताखोरी की स्पर्धाएं केनसिंगटन तैराकी पूल और वाटर पोलो की स्पर्धाएं नेटकलप्पा एक्वाटिक केंद्र में होंगी।

सीनियर वर्ग में दिग्गज भारतीय तैराक साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज व्यक्तिगत चैंपियनशिप खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

इसी साल दोनों भारतीय तैराक ओलंपिक मानक समय हासिल करके ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!